फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   JNPT SEZ plans to attract Rs 4000 crore investment

जेएनपीटी को सेज में 4,000 करोड़ रुपये का निवेश मिलने के आसार

Mon, 18 Jan 2021 05:19 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 18 Jan 2021 05:19 AM IST
विज्ञापन
JNPT SEZ plans to attract Rs 4000 crore investment
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

जवाहर लाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (जेएनपीटी) को अपने विशेष आर्थिक क्षेत्र (सेज) में सार्वजनिक और निजी कंपनियों से 4000 करोड़ रुपये का निवेश मिलने की उम्मीद है। प्रस्ताव के मसौदे से यह जानकारी मिली है। जेएनपीटी देश के 12 प्रमुख बंदरगाहों में शामिल है।

विज्ञापन


नवी मुंबई में स्थित जेएनपीटी देश का सबसे बड़ा कंटेनर बंदरगाह है। देश के कुल कंटेनर कार्गो में इस बंदरगाह की हिस्सेदारी 50 फीसदी से अधिक है। जेएनपीटी सेज के विकास प्रस्ताव की मसौदा रिपोर्ट के अनुसार, इस सेज से 72,600 प्रत्यक्ष रोजगार के अवसरों का सृजन होगा।
विज्ञापन


इसमें 4,000 करोड़ रुपये का सार्वजनिक और निजी निवेश आकर्षित किया जा सकेगा। साथ ही इससे जेएनपीटी बंदरगाह का ट्रैफिक बढ़ेगा। इसके अलावा निवेशकों के लिए कारोबार की स्थिति को सुगम किया जा सकेगा। रिपोर्ट के मुताबिक सेज से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कुल मिलाकर 1,50,000 नौकरियां पैदा करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेज के विकास से आवास की जरूरत को जेएनपीटी और सिडको की आवासीय योजनाओं से पूरा किया जाएगा। प्रस्ताव के मसौदे के अनुसार, इस परियोजना का विकास चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। जेएनपीटी परियोजना के लिए पूरा वित्तपोषण उपलब्ध कराएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed