{"_id":"588d5e444f1c1b5c02cf8094","slug":"jitendra-singh-blames-nehru-for-terrorism-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"'नेहरू की नाकामियों से कश्मीर में पनपा आतंकवाद'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
'नेहरू की नाकामियों से कश्मीर में पनपा आतंकवाद'
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 29 Jan 2017 08:45 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शनिवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद पिछले 60 वर्षों के दौरान शुरू से ही पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की नाकामियों की देन है। उन्होंने पाकिस्तानी क्षेत्र में घुसकर भारतीय सेना द्वारा की गई हाल की सर्जिकल स्ट्राइक को एनडीए सरकार का निर्णायक कदम बताया।
विज्ञापन
ग्लोबल काउंटर टेररिज्म काउंसिल (जीसीटीसी) द्वारा आयोजित ‘पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद से मुकाबला’ विषय पर एक राउंड टेबल सम्मेलन में सिंह ने कहा, ‘नेहरू यदि खुद को गृह मंत्री के अधिकार से अलग रखकर सिर्फ तत्कालीन गृह मंत्री सरदार पटेल को जम्मू-कश्मीर से निपटने की इजाजत दे देते तो भारतीय उपमहाद्वीप का इतिहास कुछ और होता।’
विज्ञापन