{"_id":"5bd8170abdec226989663888","slug":"jignesh-mevani-to-hold-meeting-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ के रण में जिग्नेश मेवाणी भी कूदे, वामपंथी संंगठन कर रहे बड़ा आयोजन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
छत्तीसगढ़ के रण में जिग्नेश मेवाणी भी कूदे, वामपंथी संंगठन कर रहे बड़ा आयोजन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 30 Oct 2018 02:06 PM IST
विज्ञापन
जिग्नेश मेवाणी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव का माहौल चरम पर पहुंच गया है। भाजपा और कांग्रेस की बड़ी सभाओं के बीच वामपंथी संंगठन भी एक बड़ा आयोजन कर जा रहे हैं। रायपुर में होने जा रहे इस कार्यक्रम में जिग्नेश मेवाणी भी भी शिरकत करेंगे। एकजुटता सम्मेलन में भाग लेने मेवाणी 31 अक्टूबर को रायपुर पहुंचेंगे। इस सम्मेलन में अर्बन नक्सल के नाम पर हुई सामाजिक कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध की रणनीति पर भी मंथन होगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम में देशभर से प्रमुख वामपंथी जुटेंगे। इसमें शामिल होने वालों में कविता श्रीवास्तव, सीमा आजाद, मिहिर देसाई, बेला भाटिया, सोनी सोरी, लिंगा कोडोपी, अरविंद नेताम, मनीष कुंजाम, संजय खुशरा, सुष्मिता, अरुंधती धुरू, मिहिर देसाई (सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट) अनुराधा तलवार,संजरी जी रिहाई मंच,बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के चुनिंदा विद्यार्थी, असीम राय, दिनेश मिश्र, अखिलेश एडगर, उत्तम कुमार (संपादक दक्षिण कौशल) छत्तीसगढ़ के विश्वविद्यालयीन संघर्ष शील छात्र, संजीव खुदशाह, रुचिर गर्ग के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
इस एकजुटता सम्मेलन में अनेक मुद्दों पर सहभागी संगठन अपने अनुभव साझा करेंगे। सम्मेलन 31 अक्टूबर सुबह 10-30 बजे से प्रारंभ होकर शाम 6 बजे तक तीन सत्रों में संपन्न होगा। रायपुर के बालू भाई भवन में होने वाले सम्मेलन के आयोजक पीयूसीएल छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा मजदूर कार्यकर्त्ता समिति, छत्तीसगढ़ बचाओ आंदोलन, महिला मंच, छत्तीसगढ़ महिला मुक्ति मोर्चा, जिला किसान संघ राजनांदगांव, गुरु घासीदास सेवादार संघ, छत्तीसगढ़, आंबेडकर युवा मंच, बिलासपुर, छतीसगढ नागरिक संयुक्त संघर्ष समिति,सामाजिक न्याय मंच रायपुर हैं।
विज्ञापन