गुजरात: दलित कार्यकर्ता की मौत पर प्रदर्शन, हिरासत में जिग्नेश मेवानी
दलित नेता और गुजरात के वडगाम से विधायक जिग्नेश मेवानी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। गुरुवार को दलित कार्यकर्ता भानुभाई वणकर की मौत पर जिग्नेश ने पाटन में विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया था।
जैसी ही जिग्नेश और उनके समर्थक विरोध के लिए निकले गुजरात पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद जिग्नेश मेवानी की टीम ने ट्वीट कर जानकारी दी कि 'जिग्नेश मेवानी और उनके साथियों को कार से निकाल के, कार की चाबी तोड़ के गलत तरीके से अज्ञात लोगो द्वारा कोई अज्ञात जगह पर ले गए है।'
जिग्नेश मेवानी और उनके साथियों को कार से निकाल के, कार की चाबी तोड़ के गलत तरीके से अज्ञात लोगो द्वारा कोई अज्ञात जगह पर ले गए है -
विज्ञापन विज्ञापन
जिग्नेश मेवानी टीम pic.twitter.com/uZsG8rYcVK — Jignesh Mevani (@jigneshmevani80) February 18, 2018
एक अन्य ट्वीट में बताया गया कि 'समर्थकों को भानुभाई की मौत मामले में शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने के लिए हिरासत में लिया गया है।
वहीं इस दौरान गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने पाटन में एक कार को आग के हवाले कर दिया।
Protesters torched a vehicle in #Gujarat's Ahmedabad agitating over death of a Dalit activist Bhanubhai Vankar on 16 Feb. Vankar had performed self-immolation on 15 Feb in Patan pic.twitter.com/NkUFa56S7Z
— ANI (@ANI) February 18, 2018
बता दें कि गुजरात में सरकार की ओर से दी जाने वाली जमीन का हस्तारंण नहीं होने से पाटण कलेक्टर कार्यालय के बाहर भानुभाई ने आत्मदाह कर लिया था।