फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jharkhand Updates Cabinet Decisions CM Hemant Soren JMM Coalition 81 seats Election Politics Crime Hindi news

Jharkhand: JMM गठबंधन सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ेगा; कैबिनेट की बैठक में 29 बड़े फैसले, करोड़ों की योजना मंजूर

Tue, 15 Oct 2024 12:13 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 15 Oct 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Jharkhand Updates Cabinet Decisions CM Hemant Soren JMM Coalition 81 seats Election Politics Crime Hindi news
झारखंड - फोटो : अमर उजाला
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि उनकी पार्टी- झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेतृत्व में बना गठबंधन प्रदेश की सभी 81 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा। उन्होंने चुनावी तैयारियों पर भरोसा जताते हुए कहा कि गठबंधन एक बार फिर राज्य में सरकार बनाने में सफल रहेगा। उन्होंने कहा कि आज सभी कार्यकर्ताओं और पार्टी के कार्यकारी समिति के सदस्यों के साथ झामुमो केंद्रीय समिति की बैठक में भाग लिया। चुनाव तैयारियों की समीक्षा के बाद हेमंत सोरेन ने कहा कि प्रदेश की विपक्षी पार्टी- भाजपा के विपरीत झामुमो नीत गठबंधन केवल घोषणा करने पर भरोसा नहीं करता। उन्होंने दावा किया कि सरकार ने कई कल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वित की हैं। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव इसी साल नवंबर-दिसंबर में संभावित हैं। विधानसभा चुनावों की घोषणा जल्द ही होने की संभावना है क्योंकि विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को समाप्त हो रहा है।
विज्ञापन


कैबिनेट की बैठक में कुल 29 फैसले, कॉलेज-पॉलिटेक्निक के लिए करोड़ों रुपये मंजूर
एक अन्य अहम घटनाक्रम में विधानसभा चुनाव चुनाव से ठीक पहले झारखंड सरकार ने नए कॉलेजों और पॉलिटेक्निक के निर्माण के लिए धनराशि को मंजूरी दी। शिक्षा विभाग के कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जिसमें 530 करोड़ रुपये की लागत से इंजीनियरिंग कॉलेज और पॉलिटेक्निक की स्थापना भी शामिल है। जमशेदपुर के चाकुलिया में 134.18 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से राजकीय पॉलिटेक्निक का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा 136.13 करोड़ रुपये की लागत से पोटका में भी राजकीय पॉलिटेक्निक का निर्माण होगा। 254.93 करोड़ रुपये की लागत से जमशेदपुर में ही राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज भी बनेगा। खबर के मुताबिक सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में कुल 29 निर्णय लिए गए। सरकार ने नेतरहाट आवासीय विद्यालय की तर्ज पर कोल्हान प्रमंडल, संथाल परगना प्रमंडल और उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल में भी स्कूल शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed