फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jharkhand: Technical fault in PM Modi's helicopter at Deoghar airport news in hindi

Jharkhand: पीएम मोदी का विमान नहीं हो सका ठीक, करीब दो घंटे बाद दूसरी फ्लाइट से देवघर से दिल्ली हुए रवाना

Fri, 15 Nov 2024 03:28 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 15 Nov 2024 03:28 PM IST
सार

झारखंड और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोनों लगातार राज्यों का दौरा कर रहे हैं। इस कड़ी में पीएम मोदी आज झारखंड पहुंचे थे। जहां वापसी के दौरान उनके विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण उन्हें कुछ देर तक देवघर एयरपोर्ट पर ही रुकना पड़ा।

विज्ञापन
Jharkhand: Technical fault in PM Modi's helicopter at Deoghar airport news in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण उन्हें देवघर हवाई अड्डे पर कुछ देर के लिए रुकना पड़ा। इस वजह से पीएम मोदी के दिल्ली वापसी में कुछ देरी भी हुई। बता दें कि चुनावी राज्य झारखंड के दौरे पर रहे पीएम मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस पर जनसभा को संबोधित किया। जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी के वापसी के दौरान उनके विमान में तकनीकी खराबी आई थी। वहीं इस मामले में डीसी देवघर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री के विमान में तकनीकी खराबी को ठीक नहीं किया जा सका। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी दो घंटे की देरी के बाद दूसरे विमान से दिल्ली रवाना हुए है।
विज्ञापन




देवघर में घोषित किया गया 'नो फ्लाइंग जोन'
जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी को बिहार के जमुई में एक रैली को संबोधित करने के बाद भारतीय वायु सेना के विमान से नई दिल्ली लौटना था, जो देवघर से लगभग 80 किलोमीटर दूर है। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र के हवाई क्षेत्र में 'नो फ्लाइंग जोन' घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस वजह से विपक्ष के नेता राहुल गांधी गोड्डा में फंस गए, जहां उन्होंने एक चुनावी रैली को संबोधित किया, क्योंकि इसके बाद उनका हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। हालांकि, कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने राहुल गांधी को गलत तरीके से निशाना बनाया।
विज्ञापन


बिहार के जमुई में बिरसा मुंडा को किया नमन
इससे पहले पीएम मोदी ने बिहार के जमुई जिले में जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर आदिवासी क्रांति के नायक बिरसा मुंडा को नमन किया था। बता दें कि ये कार्यक्रम उनकी 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। जनजातीय गौरव दिवस समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने नृत्य कलाकारों के साथ बातचीत की और पारंपरिक ढोल पर हाथ भी आजमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
इस अवसर पर उन्हें आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की मूर्ति भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुल 6,640 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। उन्होंने इस अवसर पर एक स्मारक सिक्का और डाक टिकट भी जारी किया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed