{"_id":"65426aa26a21665108009581","slug":"jharkhand-seven-police-personnel-among-12-injured-in-clash-over-land-in-garhwa-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: झारखंड के गढ़वा में जमीन को लेकर झड़प, सात पुलिसकर्मी सहित 12 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: झारखंड के गढ़वा में जमीन को लेकर झड़प, सात पुलिसकर्मी सहित 12 लोग घायल
Wed, 01 Nov 2023 08:41 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़वा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़वा
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 01 Nov 2023 08:41 PM IST
सार
उन्होंने बताया कि जब भूखंड की मापी शुरू हुई तो ग्रामीणों के एक वर्ग ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान पथराव भी किया गया। इसमें सात पुलिसकर्मी घायल हो गए। मामले के सिलसिले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झारखंड के गढ़वा जिले में बुधवार को जमीन के एक टुकड़े को लेकर झड़प हो गई। इस दौरान सात पुलिसकर्मियों सहित 12 लोग घायल हो गए। एसपी दीपक कुमार पांडे ने कहा कि अधिकारी अदालत के आदेश के बाद प्रेमनाथ ओरांव नामक व्यक्ति को भूखंड का कब्जा दिलाने के लिए रमना थाना क्षेत्र के बहियार गांव गए थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जब भूखंड की मापी शुरू हुई तो ग्रामीणों के एक वर्ग ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान पथराव भी किया गया। इसमें सात पुलिसकर्मी घायल हो गए। मामले के सिलसिले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने कहा कि हमले के बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पांच स्थानीय लोग भी घायल हो गए। फिलहाल स्थिति को नियंत्रण में ले लिया गया है और अतिरिक्त बलों को तैनात किया गया है। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन