फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jharkhand: school will be reopen in 7 march

Jharkhand:7 मार्च से खुल जाएंगे सात जिलों के बंद स्कूल, 8 बजे के बाद भी खुल सकेंगी दुकानें

Fri, 25 Feb 2022 07:15 PM IST
मेघा चौधरी न्यूज डेस्क/अमर उजाला/झारखंड
न्यूज डेस्क/अमर उजाला/झारखंड Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 25 Feb 2022 07:15 PM IST
सार

झारखंड में शुक्रवार को आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में फैसला लिया गया कि 7 मार्च से राज्य के सात जिलों में बंद स्कूल भी अब खोल दिए जाएंगे। इसके साथ ही दुकानें भी अब रात 8 बजे तक खुली रह सकेंगी। फैसला राज्य में धीमी हुई कोरोना की रफ्तार को लेकर लिया गया है। 

विज्ञापन
Jharkhand: school will be reopen in 7 march
झारखंड में खुलेंगे स्कूल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झारखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने के साथ ही शुक्रवार को आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में राज्य के लोगों को कई छूट दी गई। बैठक में फैसला लिया गया कि 7 मार्च से राज्य के सात जिलों में बंद स्कूल भी अब खोल दिए जाएंगे। इसके साथ ही दुकानें भी अब रात 8 बजे तक खुली रह सकेंगी। पार्क, पर्यटन स्थल और स्विमिंग पूल भी खोल दिए जाएंगे। अपने इन फैसलों से हेमंत सरकार ने राज्य के लोगों को बड़ी राहत दी है।

विज्ञापन

 
23 महीनों बाद स्कूल जा सकेंगे 7 जिलों के बच्चे
पिछले आपदा प्रबंधन की बैठक में राज्य के सात जिलों को छोड़कर सरकार ने सभी जिलों के स्कूलों को खोलने की इजाजत दे दी थी। लेकिन रांची, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, चतरा, देवघर, सरायकेला और सिमडेगा में 9वीं कक्षा से नीचे के बच्चों को स्कूल जाने की अनुमति नहीं दी थी। अब इन सातों जिलों में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने पर 7 मार्च से स्कूल खोलने की अनुमति दे दी गई है। इसके साथ ही अब पूरे राज्य के बच्चे स्कूल जा सकेंगे।
विज्ञापन

 
इन पर भी मिली छूट
बैठक में स्कूल खोलने के अलावा लोगों को राहत देने के लिए कई अन्य निर्णय भी लिए गए। अब रात 8 बजे के बाद भी दुकानों को खोला जा सकता है। इसके अलावा पार्क, पर्यटन स्थल और स्विमिंग पूल खलने के आदेश भी दे दिए गए हैं। शादी समारोह या किसी कार्यक्रम में 200 की जगह 500 लोग एकत्रित हो सकते हैं। रेस्टोरेंट,  बार, सिनेमाघर भी अपनी पूरे क्षमता के साथ संचालित होंगे. हालांकि, मेला, जुलूस और प्रदर्शन करने पर पाबंदी जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed