Shibu Soren: 'सामाजिक न्याय के क्षेत्र की बड़ी क्षति', शिबू सोरेन के निधन पर बोलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
Shibu Soren Death Reactions News: शिबू सोरेन का निधन सोमवार को हो गया। इसकी जानकारी उनके बेटे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद 'एक्स' पर पोस्ट कर दी है। उन्होंने लिखा कि 'आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूं।'
विस्तार
शिबू सोरेन के निधन पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, 'शिबू सोरेन झारखंड ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर आदिवासियों की सबसे बुलंद आवाज, सबसे बड़ी पहचान और सर्वोच्च सम्मान के प्रतीक थे। झारखंड के सीएम के तौर पर हों या केंद्र में, उन्होंने हमेशा गरीबों, मजदूरों और खासकर आदिवासियों के अधिकारों की बात की। मुझे नहीं लगता कि उनसे बड़ा कोई (आदिवासी) चेहरा है। मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।'
#WATCH | On the demise of former Jharkhand CM and founding patron of JMM, Shibu Soren, Congress MP Pramod Tiwari says, "Shibu Soren was the loudest voice, biggest identity and symbol of the highest honour of the tribals, on the national level and not just in Jharkhand. Be it as… pic.twitter.com/rGV13SMg2h
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 4, 2025
प्रियंका गांधी ने भी जताया दुख
#WATCH | Delhi: On the demise of former Jharkhand CM and founding patron of JMM, Shibu Soren, Congress MP Priyanka Gandhi Vadra says, "...I have messaged Kalpana ji (Kalpana Soren). This is very sad news for all of us. We express our condolences to the family, our prayers are… pic.twitter.com/chEbyGV1Zi
— ANI (@ANI) August 4, 2025
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने शिबू सोरेन के निधन पर कहा, 'कुछ समय से उनकी (शिबू सोरेन) तबीयत बहुत नाजुक थी। आज बहुत दुख से यह खबर पढ़नी पढ़ी थी। आज हमारे नेता शिबू सोरेन जी हमारे बीच नहीं रहे। मेरी संवेदनाएं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके पूरे परिवार के साथ हैं। उन्होंने विभिन्न आदिवासी समाज के लोगों के लिए आवाज उठाई थी।'
राजनाथ सिंह ने भी शिबू सोरेन के निधन पर जताया दुख
बिहार में राजद नेता लालू प्रसाद यादव ने कहा, 'शिबू सोरेन का निधन हो गया है। वह दलितों और आदिवासियों के एक महान नेता थे और मेरे उनसे अच्छे संबंध थे। मुझे दुख है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। यह राजनीति के लिए बहुत बड़ी क्षति है।'
#WATCH | JMM patron and former Jharkhand Chief Minister Shibu Soren passes away | Patna, Bihar: RJD leader Lalu Prasad Yadav says, "Shibu Soren has passed away. He was a great leader of Dalits and tribals, and I had good relations with him. I feel sad. May his soul rest in… pic.twitter.com/lW1R6KdJVm
— ANI (@ANI) August 4, 2025
#WATCH | झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन | दिल्ली: राजद नेता मनोज झा ने कहा, "मैंने छात्र जीवन से शिबू सोरेन की राजनीति देखी है, उनके सरोकार देखे हैं, उनकी प्रतिबद्धता देखी है। उन्हें गुरुजी ऐसे ही नहीं कहा जाता, उनका निधन एक युग का अंत है..." pic.twitter.com/LNjU0Trf1m
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 4, 2025
'शिबू सोरेन ने आदिवासियों के अधिकारों के लिए दशकों तक संघर्ष किया'
X पर साझा एक पोस्ट में अमित शाह ने लिखा, सोरेन के निधन की खबर बेहद दुखद है। उन्होंने झारखंड में आदिवासी समुदाय के अधिकारों और सशक्तिकरण के लिए दशकों तक संघर्ष किया। अपने सरल व्यक्तित्व और विनम्र स्वभाव से वे आम जनता से जुड़े रहे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल सोरेन परिवार और उनके प्रशंसकों व समर्थकों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति, शांति, शांति।'
'शिबू सोरेन का निधन सामाजिक न्याय के क्षेत्र में एक बड़ी क्षति'
राष्ट्रपति मुर्मू ने एक्स पर साझा एक पोस्ट में कहा, 'शिबू सोरेन जी का निधन सामाजिक न्याय के क्षेत्र में एक बड़ी क्षति है। उन्होंने आदिवासी पहचान और झारखंड राज्य के गठन के लिए संघर्ष किया। जमीनी स्तर पर अपने काम के अलावा, सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और सांसद के रूप में भी योगदान दिया।'
उन्होंने कहा, 'लोगों, विशेषकर आदिवासी समुदायों के कल्याण के लिए किए गए कामों से उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। मैं उनके पुत्र और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, परिवार के अन्य सदस्यों और प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं।'