Jharkhand Elections: शिवराज बोले- ध्यान भटका रही झामुमो; भाजपा सरकार बनने पर पहली कैबिनेट में दो लाख नौकरी...
झारखंड में जारी सियासी सरगर्मियों के बीच नेताओं की जुबानी जंग भी जारी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना की टिप्पणी पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी दल ध्यान भटकाने की जुगत में लगा है।
विस्तार
#WATCH रांची, झारखंड: केंद्रीय मंत्री और झारखंड के लिए भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "भाजपा का संकल्प है कि सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में 2 लाख से अधिक खाली पदों को भरने का प्रस्ताव स्वीकृत किया जाएगा और हम कैलेंडर बना कर भर्तियां करेंगे। हमारा संकल्प है कि… pic.twitter.com/y2SZdbWAof
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 2, 2024विज्ञापन
बकौल शिवराज सिंह चौहान, भाजपा की सरकार बनने पर कैलेंडर बना कर भर्तियां की जाएंगी।' उन्होंने कहा 'हमारा संकल्प है कि पेपर लीक की पूरी जांच होगी, गलत तरीके से आयोजित परीक्षाओं को निरस्त किया जाएगा। नौजवानों को न्याय मिलेगा। हम खाली पदों को भरने के अलावा 5 लाख और रोजगार के अवसर सृजित करेंगे।'
झामुमो को ध्यान न भटकाने और तथ्यों पर बात करने की चुनौती
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हलफनामे में गलत आयु के उल्लेख को लेकर पत्नी कल्पना सोरेन के बयान से जुड़े एक सवाल पर शिवराज ने पलटवार किया। उन्होंने पूछा, 'हार-जीत वाली बात कहां से आ गई? विषय को भटकाएं नहीं, तथ्यों पर बात करें...तथ्यों को भटकाने की कोशिश क्यों कर रहे हैं? शिवराज ने कहा कि कल्पना सोरेन का बयान उनका अहंकार दिखाता है कि जो चाहेंगे लिख देंगे।'
भाजपा ने हेमंत की आयु पर किया सवाल#WATCH | Ranchi: On the statement of Kalpana Soren, Union Minister Shivraj Singh Chouhan says, "From where winning or losing point has come in this. Don't distract the topic, speak the facts...Why are you trying to divert the facts...This shows the ego, whatever they want they… https://t.co/gzIHfq82yv pic.twitter.com/U8GJmfUGZz
— ANI (@ANI) November 2, 2024
कल्पना सोरेन के बयान पर भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा, कल्पना सोरेन को भाजपा का जवाब है कि विवाद की शुरुआत हमने नहीं उनके पति ने की है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 2019 में मजिस्ट्रेट के सामने शपथ ली कि उनकी उम्र 42 साल है।' शाहदेव ने कहा, जब हेमंत सोरेन 2024 में शपथ लेंगे कि उनकी उम्र 49 साल है। तो कल्पना सोरेन के पति आइंस्टीन के सापेक्षता सिद्धांत (relativity theory) को साबित कर रहे हैं। या उसे एक नया अर्थ दे रहे हैं।
#WATCH | Ranchi: On the statement of Kalpana Soren, BJP spokesperson Pratul Shah Deo says, "My reply to Kalpana Soren, would be, we didn't start this, it was started by your husband. Chief Minister Hemant Soren in 2019 under oath swore that he was 42 years old in front of a… https://t.co/gzIHfq82yv pic.twitter.com/aO8uLCzAKR
— ANI (@ANI) November 2, 2024
झूठ और छल का सहारा लेने का आरोप
उन्होंने पूछा कि पांच साल में कोई व्यक्ति सात साल बड़ा कैसे हो सकता है? विवाद की शुरुआत खुद हेमंत सोरेन ने की। हेमंत सोरेन की सरकार ने पांच साल तक झूठ और छल के आधार पर राज्य में सरकार चलाई। अपने राजनीतिक जीवन में एक बार फिर उन्होंने झूठ और छल का सहारा लिया है।
क्या है कल्पना का बयान?
शिवराज के पलटवार से पहले कल्पना सोरेन ने पति हेमंत की आयु से जुड़े विवाद को लेकर एक नवंबर की रात एक सवाल के जवाब में कहा, 'क्या उम्र इतना बड़ा फैक्टर बन गया है?...मुझे लगता है कि भाजपा हेमंत सोरेन से इतनी डरी हुई है कि उन्हें कोई विषय नहीं मिल रहा है।' कल्पना के मुताबिक भाजपा अपना भविष्य देख चुकी है। जब से उन्होंने हेमंत को जेल भिजवाया और अब वे बाहर आ चुके हैं। भाजपा हेमंत सोरेन से बुरी तरह डरी हुई है। झारखंड के लोग हेमंत सोरेन पर भरोसा करते हैं।'
मतगणना 23 नवंबर को होगी#WATCH | Ranchi: On the controversy over Jharkhand CM Hemant Soren's age in his affidavit, his wife and party MLA Kalpana Soren says, "Has age become such a major factor?...I think if you (BJP) are so scared of Hemant Soren, you are not getting any topic...You have seen your… pic.twitter.com/kopkOOR8zN
— ANI (@ANI) November 1, 2024
गौरतलब है कि केंद्रीय निर्वाचन आयोग की तरफ से निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक झारखंड में दो चरणों- 13 और 20 नवंबर को मतदान होगा। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 20 नवंबर को होगा। अलग-अलग राज्यों में कई सीटों पर उपचुनाव भी कराए जाने हैं। दोनों राज्यों के आम चुनाव और उपचुनाव के बाद मतगणना 23 नवंबर को होगी।
झारखंड की गठबंधन सरकार (47 विधायकों का समर्थन) में कितने दल शामिल हैं:
| दल का नाम | सीटों की संख्या |
|---|---|
| झामुमो | 27 |
| कांग्रेस | 18 |
| भाकपा माले | 1 |
| राजद | 1 |
झारखंड विधानसभा में विपक्षी दलों का हाल:
| दल का नाम | सीटों की संख्या |
|---|---|
| भाजपा | 24 |
| आजसू | 3 |
| राकपा (अप) | 1 |
| निर्दलीय | 2 |
झारखंड में भाजपा प्रमुख विपक्षी दल, कांग्रेस तीसरे नंबर पर
गौरतलब है कि झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा में फिलहाल 27 विधायकों वाला झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) सबसे बड़ा दल है। 24 विधायकों के साथ भाजपा प्रमुख विपक्षी दल है। इसके अलावा 18 विधायकों वाली कांग्रेस संख्याबल के लिहाज से तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है। 81 विधायकों वाली विधानसभा में चार सीटें खाली हैं।