{"_id":"6379c8adeec0997d1c179b47","slug":"jharkhand-coal-thieves-encounter-with-cisf-personnel-four-killed-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: कोयला चोरों की CISF कर्मियों के साथ मुठभेड़, चार की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: कोयला चोरों की CISF कर्मियों के साथ मुठभेड़, चार की मौत, दो घायल
Sun, 20 Nov 2022 11:57 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 20 Nov 2022 11:57 AM IST
सार
कोयला चोरी कर भाग रहे चोरों को सीआईएसएफ कर्मियों ने रोकने की कोशिश की, जिसके बाद चोरों ने सीआईएसएफ कर्मियों पर हमला किया, जिसके बाद उनकी ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
सीआईेएसएफ
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
झारखंड के धनबाद में कोयला चोरों की सीआईएसएस कर्मियों के साथ मुठभेड़ हो गई। इसमें चार चोर मौत के घाट उतार दिए गए तो वहीं दो घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने रविवार को बताया कि घटना बाघमारा थाना क्षेत्र के डेनिडीह कोल साइडिंग इलाके में हुई। जब सुबह करीब साढ़े बारह बजे कोयला चोरी कर भाग रहे चोरों को सीआईएसएफ कर्मियों ने रोकने की कोशिश की।
विज्ञापन
धनबाद पुलिस अधीक्षक रेशमा रमेशन ने बताया कि चोरों ने सीआईएसएफ कर्मियों पर हमला किया, जिसके बाद उनकी ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई। इसमें चार चोर मार गिराए गए तो वहीं दो घायल हो गए, जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन