{"_id":"5dcff66d8ebc3e54f8783ab7","slug":"jharkhand-assembly-elections-2019-jdu-releases-list-of-25-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड विधानसभा चुनाव: जदयू ने जारी की 12 उम्मीदवारों की दूसरी सूची","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
झारखंड विधानसभा चुनाव: जदयू ने जारी की 12 उम्मीदवारों की दूसरी सूची
Sat, 16 Nov 2019 07:21 PM IST
Trainee Trainee
न्युज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्युज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 16 Nov 2019 07:21 PM IST
विज्ञापन
नीतीश कुमार (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 12 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। दोनों सूचियों को मिलाकर पार्टी अभी तक 81 सीटों में से 25 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।
विज्ञापन
प्रदेश के पार्टी अध्यक्ष सलखान मुर्मू को मझगांव (एसटी) से वहीं विमल कुमार सुंबारुई को चाईबासा (एसटी) से टिकट दिया है। सुंबारुई पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता बागुन सुंबारुई के पुत्र हैं, जिनकी मृत्यु पिछले साल हो गई थी।
विज्ञापन
बागुन सुंबरई 1977 और 1989 और 2004 और 2009 के बीच लोकसभा के सदस्य भी रहे। और उन्होंने सिंहभूम (एसटी) से निचले सदन का प्रतिनिधित्व किया। दूसरी सूची में जदयू ने 10 नए चेहरों को उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन
झारखंड में पहले चरण में 81 विधानसभा सीटों में से 13 सीटों पर चुनाव होगा। नीतीश कुमार की पार्टी ने अगस्त में घोषणा की थी कि वह झारखंड में इस बार अकेले चुनाव लड़ेगी। पांच चरणों में होने वाले चुनाव का समापन 20 दिसंबर को होगा और मतगणना तीन दिन बाद यानी 23 दिसंबर को होगी।