जेट एयरवेज के CEO पर भड़के यूजर्स: भारतीय मेट्रो की तुलना दुबई से की, फिर ट्वीट डिलीट कर दिया
दरअसल, उन्होंने रविवार को एक ट्वीट किया। इसमें उन्होंने भारत के मेट्रो स्टेशंस की तुलना दुबई के मेट्रो स्टेशंस से कर दी। दुबई के मेट्रो स्टेशंस को भारत के मुकाबले ज्यादा बेहतर और आकर्षक बताया। फिर क्या था। कपूर का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दरअसल, उन्होंने रविवार को एक ट्वीट किया। इसमें उन्होंने भारत के मेट्रो स्टेशंस की तुलना दुबई के मेट्रो स्टेशंस से कर दी। दुबई के मेट्रो स्टेशंस को भारत के मुकाबले ज्यादा बेहतर और आकर्षक बताया। फिर क्या था। कपूर का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें आइना दिखाना शुरू कर दिया। यूजर्स अलग-अलग मेट्रो स्टेशंस की फोटो शेयर कर संजीव कपूर को ट्रोल कर रहे हैं।
संजीव कपूर ने क्या लिखा?
संजीव कपूर ने दुबई और बेंगलुरु के मेट्रो स्टेशन के फोटो शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा, 'बेंगलुरु, गुड़गांव, कोलकाता… हमारे ओवरग्राउंड/ओवरहेड मेट्रो स्टेशन इतने आर्टलेस कंक्रीट आईसॉर्स क्यों हैं? यानी दिखने में अच्छे क्यों नहीं हैं। एक नजर डालें दुबई (दाएं) और बेंगलुरु (बाएं)। ये दुबई मेट्रो स्टेशन शायद 10 साल पहले बनाया गया था।'
यूजर्स ने क्या कहा?
सोशल मीडिया यूजर्स को संजीव कपूर का ये ट्वीट पसंद नहीं आया। फिर क्या। एक के बाद एक यूजर्स ने संजीव को आइना दिखाना शुरू कर दिया। संजीव की बात गलत साबित करने के लिए अलग-अलग शहरों के यूजर्स अपने यहां के मेट्रो स्टेशन की तस्वीर शेयर कर उसकी खूबसूरती को सबके सामने पेश कर रहे हैं। लगातार आलोचना होने के चलते संजीव कपूर को अपना ट्वीट डिलीट करना पड़ा। यहां तक की उन्होंने अपना ट्वीटर अकाउंट भी लॉक कर दिया। मतलब अब उनके फॉलोअर लिस्ट में जाने के लिए भी लोगों को मंजूरी लेनी पड़ेगी। जिन लोगों को संजीव चाहेंगे वही उनके फॉलोअर बन पाएंगे।
यूजर्स ने कुछ यूं किया रिएक्ट...
Delhi Metro for you! pic.twitter.com/HA8z0g6AZZ
— Rahul Kapoor (@okwithrk) March 18, 2023
Bangalore metro has amazing artwork on the walls. They let artists paint the walls later on.
— Srijan R Shetty (@srijanshetty) March 19, 2023
Case in point, church street metro: pic.twitter.com/41ojhy7JQx
The same station from some distance has this look (not the right part of pic), but yes, most of the stations are box shaped.
— Bangalore Metro Updates (@WF_Watcher) March 18, 2023
•Sri Sathya Sai Hospital Metro Station#Bangalore pic.twitter.com/SCWEUxtmk6
100 लोगों को करते हैं फॉलो, 53 हजार फॉलोअर्स
संजीव कपूर ने 2014 में अपना ट्वीटर अकाउंट बनाया था। तब से लेकर अब तक उनके 53 हजार फॉलोअर्स हुए हैं। वहीं, उन्होंने 100 लोगों को फॉलो किया है। अब तक उन्होंने 15 हजार 700 से ज्यादा पोस्ट शेयर किए हैं। अपने प्रोफाइल पर संजीव ने साफ लिखा है कि उन्हें ट्रोल करने वालों को ब्लॉक कर दिया जाएगा।