{"_id":"5c044692bdec22419a25a006","slug":"jet-airways-canceled-14-flights","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेट एयरवेज ने 14 उड़ानें रद्द की, पायलट नाराज होकर मेडिकल लीव पर गए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जेट एयरवेज ने 14 उड़ानें रद्द की, पायलट नाराज होकर मेडिकल लीव पर गए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Mon, 03 Dec 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेट एयरवेज ने रविवार को विभिन्न गंतव्यों के लिए अपनी कम से कम 14 उड़ानें रद्द कर दी क्योंकि उसके कुछ पायलट अपने बकाये का भुगतान नहीं होने पर असहयोगात्मक रवैया अपनाते हुए काम पर नहीं आए।
दरअसल, घाटे में चल रही निजी विमानन एयरलाइन अगस्त से अपने वरिष्ठ प्रबंधन और पायलटों को पूरा वेतन नहीं दे पा रही है। एयरलाइन ने सितंबर में इन कर्मियों को आंशिक वेतन दिया था, जबकि अक्टूबर और नवंबर में भी पूरा वेतन नहीं दिया गया।
एक सूत्र ने बताया, ‘‘कुछ पायलटों के बीमार पड़ने की वजह बताते हुए छुट्टी लेने के कारण अब तक कम से कम 14 उड़ानें रद्द की गई हैं। वे लोग वेतन और बकाये का भुगतान नहीं होने और इस मुद्दे को प्रबंधन के समक्ष उठाने में नेशनल एविएटर्स गिल्ड के उदासीन रवैये का विरोध कर रहे हैं।’’