फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jensen Huang Impressed with PM Modi when briefed Cabinet over Artificial Intelligence talk with Ambani video

Jensen Huang: PM मोदी के मुरीद हुए एनवीडिया फाउंडर जेनसेन हुआंग; अनिल अंबानी के साथ बातचीत में साझा किया अनुभव

Thu, 24 Oct 2024 11:38 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 24 Oct 2024 11:38 PM IST
सार

आम तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात बेहद खास होती है। वैश्विक कारोबार में खास पहचान रखने वाले एनवीडिया के फाउंडर जेनसेन हुआंग ने भारत दौरे पर अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि कैसे पीएम मोदी ने उन्हें कैबिनेट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के मुद्दे पर बात करने को कहा था।

विज्ञापन
Jensen Huang Impressed with PM Modi when briefed Cabinet over Artificial Intelligence talk with Ambani video
एनवीडिया के फाउंडर पीएम मोदी की दूरदर्शिता के मुरीद (फाइल) - फोटो : वीडियो ग्रैब / एएनआई

विस्तार

तकनीकी क्षेत्र में खुद को साबित कर चुकी दिग्गज कंपनी एनवीडिया के फाउंडर जेनसेन हुआंग भारत दौरे पर हैं। उन्होंने अरबपति कारोबारी अनिल अंबानी के साथ बातचीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात का खास अनुभव साझा किया। इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो में हुआंग बताते हैं कि कैसे देश के शीर्ष नेता ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे मुद्दे पर अपनी कैबिनेट में उन्हें संवाद का मौका दिया। पीएम मोदी से संवाद और उनके आत्मविश्वास को देखने का खास अनुभव साझा करते हुए हुआंग कहते हैं कि देश की सरकार के सामने एआई जैसे मुद्दे पर बात करना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा।
विज्ञापन


जब पीएम मोदी ने कहा- कैबिनेट सहयोगियों को समझाएं एआई की अहमियत
खास बात यह भी है कि हुआंग का यह वीडियो सरकार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल- माईगॉवइंडिया पर शेयर किया है। हुआंग कहते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी जैसे वैश्विक नेता की तरफ से एआई के मुद्दे पर मंत्रियों को समझाने की गुजारिश स्तब्ध करने वाला अनुभव रहा। खास तौर पर ऐसे समय में जब एआई जैसे मुद्दे पर अधिकांश वैश्विक नेता खास दिलचस्पी नहीं ले रहे थे, पीएम मोदी ने उनसे इस मुद्दे पर बात की। उन्होंने इस घटना को 'अभूतपूर्व अनुरोध' बताया और कहा कि लगभग छह साल पहले की यह मुलाकात आज भी उनके जेहन में ताजा है। उन्होंने कहा, वे पीएम मोदी को यह समझाने का प्रयास कर रहे थे कि किसी भी देश के विकास और सुरक्षा में एआई का योगदान कितना महत्वपूर्ण हो सकता है।
विज्ञापन


एआई के क्षेत्र में भारत की क्षमता बढ़ाने पर क्या सोचते हैं पीएम मोदी
हुआंग के मुताबिक पीएम मोदी इस बात को लेकर स्पष्ट सोच रखते हैं कि भारत को एआई आयात करने वाला देश बनकर नहीं रहना चाहिए। भारत को खुद का एआई विकसित करना चाहिए। भारत को केवल डेटा निर्यात कर एआई जैसी तकनीक का आयात करने तक सीमित नहीं रहना चाहिए। एनवीडिया के फाउंडर के मुताबिक किसी देश के बुनियादी ढांचे का विकास करने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की खास भूमिका होनी चाहिए। देश को सड़क, ऊर्जा और इंटेलिजेंस के क्षेत्र में अपना सुदृढ़ ढांचा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के साथ मुलाकात और उनकी दूरदर्शिता ने उन्हें काफी प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by MyGov, Government of India (@mygovindia)


जब अंबानी ने बताया एनवीडिया का असली मतलब, जमकर लगे ठहाके
गौरतलब है कि अंबानी के साथ मुलाकात का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें मुकेश अंबानी उन्हें बता रहे हैं कि एनवीडिया का मतलब उनके नजरिए से क्या है। भारतीय संस्कृति में विद्या का महत्व रेखांकित करते हुए अंबानी कहते हैं कि उनके लिए एनवीडिया का हिंदी में अर्थ ऐसा है जहां नॉलेज यानी विद्या को सबसे ऊपर रखा जाता है। इसके जवाब में हुआंग कहते हैं कि जब उन्होंने कंपनी का नामकरण किया तो लोगों ने काफी सवाल खड़े किए, लेकिन उन्हें खुद पर पूरा यकीन था। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने अंबानी और हुआंग की बातों पर जमकर ठहाके लगाए। 

देश की आर्थिक राजधानी पहुंचे जेन्सन हुआंग, अंबानी के साथ संवाद
बता दें कि इससे पहले  मुंबई में एनवीडिया एआई शिखर सम्मेलन 2024 के दौरान मुकेश अंबानी और जेन्सन हुआंग ने एआई के मामले में भारत की परिवर्तनकारी क्षमता और इस क्षेत्र में एक वैश्विक नेता के रूप में इसकी उभरती भूमिका पर चर्चा की।

अमेरिका दौरे पर भी पीएम मोदी से हुई थी मुलाकात
खास बात यह भी है कि हाल ही में जब पीएम मोदी अमेरिका दौरे पर गए थे तो एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग ने कहा, मैंने प्रधानमंत्री के साथ कई बैठकों का आनंद लिया है... जब भी मैं उनसे मिलता हूं, वे प्रौद्योगिकी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस , भारत के लिए क्षमता और अवसर, भारतीय समाज और उद्योग पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में सीखना चाहते हैं... भारत दुनिया के कुछ महानतम कंप्यूटर वैज्ञानिकों का घर भी है। इसलिए यह एक बेहतरीन अवसर है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भी एक नया उद्योग है, एक नया विनिर्माण उद्योग जो बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए, मैं इसे संभव बनाने के लिए भारत के साथ बहुत घनिष्ठ साझेदारी करने के लिए उत्सुक हूं... यह भारत का समय है, आपको इस अवसर का लाभ उठाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed