फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   JEE Mens result 2016

जेईई मेंस का रिजल्ट आज, मिलेगा आईआईटी प्रवेश परीक्षा का टिकट

Wed, 27 Apr 2016 04:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 27 Apr 2016 04:47 AM IST
विज्ञापन
JEE Mens result 2016
ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) मेंस 2016 का परिणाम को बुधवार को घोषित होगा। इस टेस्ट में देशभर के 12 लाख स्टूडेंट शामिल हुए थे। इनमें से दो लाख स्टूडेंट क्वालीफाई करेंगे। ये ही स्टूडेंट आईआईटी में एडमिशन के लिए प्रस्तावित जेईई एडवांस का फार्म भर सकेंगे।
विज्ञापन


रिजल्ट आने के बाद जेईई एडवांस 2016 की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 29 अप्रैल से वेबसाइट www.jeeadv.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराया जा सकेगा। जेईई एडवांस का आयोजन 22 मई को दो पालियों में सात आईआईटी परिक्षेत्र में होगा।
विज्ञापन


आईआईटी कानपुर परिक्षेत्र के यूपी, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों में केंद्र बनाए गए हैं। दुबई में भी टेस्ट कराया जाएगा।

आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपल आईटी, जीएफटी और आईएसएम धनबाद में एडमिशन के लिए हुए टेस्ट का रिजल्ट बुधवार को आएगा। सीबीएसई का कहना है कि जेईई मेंस की मेरिट लिस्ट नहीं जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्वालीफाई करने वाले स्टूडेंट जेईई एडवांस का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फार्म भरेंगे। यह आईआईटी और आईएसएम धनबाद की प्रवेश परीक्षा का क्वालीफाइंग एग्जाम है। हालांकि जेईई मेन के 60 फीसदी और बोर्ड मार्क्स के 40 फीसदी मार्क्स को मिलाकर एनआईटी, ट्रिपल आईटी, जीएफटी की मेरिट लिस्ट बनती है। इसी मेरिट से सीटें भी भरी जाती हैं।

यहां देखें रिजल्ट

JEE Mens result 2016

वेबसाइट www.cbse.nic.in के  होम पेज पर बने लिंक www.jeemain2016  पर रिजल्ट उपलब्ध होगा।

कटऑफ गिरेगी
सामान्य कटऑफ वर्ष 2015 में 105 मार्क्स की थी। इस बार यह 90 मार्क्स तक जा सकती है। ओबीसी की 60 मार्क्स और एससी, एसटी की कटऑफ 40 जा सकती है।
दो लाख स्टूडेंट क्वालीफाई करेंगे

इस बार जेईई मेंस क्वालीफाई करने वाले स्टूडेंटों की संख्या दो लाख होगी। इससे पहले 1.50 लाख स्टूडेंट पास हुए थे। इसका असर भी कटऑफ पर पड़ेगा।

लड़कियां भी पढ़ेंगी माइनिंग इंजीनियरिंग
अब लड़कियां भी माइनिंग इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर सकेंगी। इसका सर्कुलर आईआईटी के ज्वाइंट एडमिशन बोर्ड (जैब) ने 24 अप्रैल को जारी कर दिया है। माइनिंग इंजीनियरिंग और माइनिंग मशीनरी की पढ़ाई आईआईटी बीएचयू, आईआईटी खड़गपुर और आईएसएम धनबाद में कराई जाती है।

जियोलॉजी और जियो फिजिक्स का प्रैक्टिकल भी होता है, जो काफी कठिन माना जाता है। खनन के समय 6 से 19 घंटे तक अंडर ग्राउंड रहना पड़ता है। इसी वजह से लड़कियों को पढ़ाई की अनुमति नहीं थी, लेकिन अब (सत्र 2016-17) से नियमावली में बदलाव किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed