{"_id":"573387604f1c1ba130919fca","slug":"jdu-leader-ali-anwar-talks-on-kanhaiya-kumar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जेडीयू नेता अली अनवर बोले, 'कन्हैया तो हमारा 'बेटा' है'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जेडीयू नेता अली अनवर बोले, 'कन्हैया तो हमारा 'बेटा' है'
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 12 May 2016 08:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार के सभी प्रमुख फैसले नागपुर में आरएसएस मुख्यालय से हो रहे हैं। केंद्रीय विश्वविद्यालयों के कुलपति सरकार के इशारे पर छात्रों का उत्पीड़न कर रहे हैं। बीएचयू कुलपति को छात्रों की चिंता कम और आरएसएस की ज्यादा है। वह संघ की शाखा खुलवाने में लगे हुए हैं। यह आरोप है राज्यसभा में जदयू के उपनेता अली अनवर का। वह बुधवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से मुखातिब थे।
उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संघमुक्त भारत का आह्वान किया है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हम जेएनयू के छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया के साथ हैं। कन्हैया हमारा ‘बेटा’ है।
अली अनवर ने कहा कि बीएचयू के छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मिलने आया था। छात्रों का कहना था कि कुलपति उनका उत्पीड़न कर रहे हैं। उन्हें लाइब्रेरी में पढ़ने नहीं दिया जाता। परेशान होकर बीएचयू से जुड़े तीन लोग आत्महत्या कर चुके हैं। बुनकरों के लिए मोदी जी ने कई घोषणाएं की हैं लेकिन किसी को मूर्त रूप नहीं दिया जा सका। आज तक एक स्थाई हज हाउस नहीं बनाया जा सका।

जदयू नेता ने कहा, मोदी सरकार के सभी फैसले होते हैं नागपुर से
नीतीश कुमार के बारे में कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में वह महागठबंधन के बड़े नेता होंगे। हालांकि पीएम पद के दावेदार नीतीश कुमार होंगे या राहुल गांधी, इस बारे में उन्होंने कुछ नहीं कहा। कहा कि यूपी की जनता सपा, बसपा और भाजपा से ऊब चुकी है। इन तीनों के अलावा हम सभी दलों से गठबंधन को तैयार हैं। कहा कि योगी आदित्यनाथ और ओवैसी एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। हम इन दोनों का विरोध करते हैं।
यूपी की राजनीति का इतिहास बदलेगा
यूपी की जनता नीतीश कुमार की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है। यूपी समेत पूरे देश में शराबबंदी का स्वागत हो रहा है। यूपी की राजनीति का इतिहास बदलने वाला है। आगामी विधानसभा चुनाव में जदयू दमदारी से चुनाव लड़ेगा। यह कहना है जदयू के राष्ट्रीय महासचिव अरुण श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश निरंजन और सम्मेलन पूर्व विधायक सतीश कुमार का। वे बुधवार को मलदहिया स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल धर्मशाला में पत्रकारों से मुखातिब थे। कहा कि वाराणसी के बाद 15 मई को लखनऊ में बड़ा सम्मेलन होगा। इसमें करीब पंद्रह लाख महिलाएं शामिल होंगी।