{"_id":"59f328d04f1c1b70548b989b","slug":"jdu-is-number-one-party-in-expediture-says-adr-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"ADR की रिपोर्ट में हुअा क्षेत्रीय दलों की कमाई का खुलासा, DMK नंबर वन पार्टी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ADR की रिपोर्ट में हुअा क्षेत्रीय दलों की कमाई का खुलासा, DMK नंबर वन पार्टी
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Fri, 27 Oct 2017 06:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक रिपोर्ट के अनुसार 2015-16 के दौरान 32 क्षेत्रीय दलों की कुल कमाई 221.48 करोड़ रुपये हुई, जिसमें से 110 करोड़ रुपये खर्च नहीं किए गए। इन पार्टियों में सबसे ज्यादा कमाई डीएमके की हुई।
विज्ञापन
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने शुक्रवार को बताया कि 2015-16 के दौरान इन क्षेत्रीय दलों ने कुल कमाई में से 111.48 करोड़ रुपये खर्च किए और 110 करोड़ रुपये (49.67 फीसदी कुल कमाई का) को खर्च नहीं की गई कमाई के रूप में घोषित किया।
विज्ञापन
थिंक टैंक ने बताया कि कुल 47 क्षेत्रीय दलों में से सपा और राजद समेत 15 दलों ने भारतीय चुनाव आयोग को अब तक 2015-16 की ऑडिट रिपोर्ट जमा नहीं कराई है। जबकि ऑडिट रिपोर्ट जमा करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर, 2016 थी।
विज्ञापन
पढ़ें- चुनाव आयुक्त रावत बोले- हर कीमत पर जीतना चाहती हैं राजनीतिक पार्टियां
एडीआर ने कहा कि इस दौरान डीएमके की सर्वाधिक 77.63 करोड़ रुपये कमाई हुई। 32 दलों की कुल कमाई का 35.05 फीसदी सिर्फ डीएमके के नाम है। 54.93 करोड़ रुपये की कमाई के साथ एआईएडीएमके दूसरे नंबर पर रही। वहीं 15.97 करोड़ रुपए की कमाई के साथ तीसरे नंबर पर टीडीपी ने जगह बनाई।
वहीं बात अगर खर्च की करें तो टॉप तीन दलों में जदयू पहले नंबर पर है। जदयू ने इस दौरान 23.46 करोड़ रुपये खर्च किए। वहीं टीडीपी ने 13.10 करोड़ रुपये, तो दिल्ली की आम आदमी पार्टी ने 11.09 करोड़ रुपये खर्च किए।