फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   JDU and SP to contest in Assam Election

असम के चुनाव मैदान में कूदे जद (यू) और सपा

Wed, 16 Mar 2016 01:32 AM IST
रीता तिवारी/ अमर उजाला, गुवाहाटी
रीता तिवारी/ अमर उजाला, गुवाहाटी Updated Wed, 16 Mar 2016 01:32 AM IST
सार

  • सपा ने कुल 37 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है
  • बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी चुनाव प्रचार के लिए आएंगे

विज्ञापन
JDU and SP to contest in Assam Election
चुनाव - फोटो : file

विस्तार

बिहार में सत्तारुढ़ जनता दल (यूनाइटेड) और मुलायम सिंह यादव की अगुवाई वाली समाजवादी पार्टी (सपा) ने भी असम के विधानसभा चुनावों के मैदान में उतरने का फैसला किया है।

विज्ञापन


जद (यू) ने अभी यह फैसला नहीं किया है कि वह कितनी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। लेकिन सपा ने कुल 37 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। जद (यू) उम्मीदवारों के समर्थन में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी चुनाव प्रचार के लिए यहां आएंगे।
विज्ञापन


जद (यू) की ओर से यहां जारी एक बयान में कहा गया है कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण कुमार श्रीवास्तव उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप देने में जुटे हैं और उसे इसी सप्ताह जारी कर दिया जाएगा। पार्टी के सांसद के.सी.त्यागी भी चुनाव प्रचार के सिलसिले में असम का दौरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, सपा ने कुल 37 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इनमें से 11 सीटों पर पहले चरण में चार अप्रैल को मतदान होगा। बाकी 26 सीटों पर मतदान दूसरे चरण में 11 अप्रैल को होना है। सपा के असम प्रदेश अध्यक्ष हाफिज राशिद अहमद चौधरी ने पहले चरण में छह सीटों के लिए उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। इनमें पांच अल्पसंख्यक उम्मीदवार शामिल हैं। चौधरी के मुताबिक पार्टी का अनुमोदन मिलने के बाद बाकी उम्मीदवारों की सूची भी शीघ्र जारी कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed