फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   JDS Supremo HD Devegowda announcement Lok Sabha Polls NDA INDIA alliance HD Kumaraswamy news and updates

लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी जेडीएस: पूर्व पीएम देवगौड़ा का एलान- वहीं उतारेंगे उम्मीदवार, जहां पार्टी मजबूत

Tue, 25 Jul 2023 02:06 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 25 Jul 2023 02:06 PM IST
सार

देवगौड़ा ने कहा कि जेडीएस लोकसभा चुनाव के लिए सिर्फ उन क्षेत्रों में ही उम्मीदवार उतारेगी, जहां पार्टी मजबूत है। इसे लेकर काडरों से भी चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन
JDS Supremo HD Devegowda announcement Lok Sabha Polls NDA INDIA alliance HD Kumaraswamy news and updates
एचडी देवगौड़ा (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जनता दल (सेक्युलर) के अध्यक्ष और देश के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा एलान किया है। उन्होंने साफ किया है कि जेडीएस लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। यानी पार्टी भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए या कांग्रेस नीत संयुक्त विपक्ष में से किसी के साथ गठबंधन नहीं करेगी।
विज्ञापन


एचडी देवगौड़ा ने मंगलवार कहा कि उनका दल स्वतंत्र रूप से लोकसभा चुनाव लड़ेगा। फिर भी हालातों अनुसार सभी विकल्प खुले हैं। देवगौड़ा ने कहा कि हम चाहे चार सीटें जीतें या पांच सीटें या छह, लेकिन हम अकेले ही लड़ेंगे। उन्होंने कहा, "जेडीएस लोकसभा चुनाव के लिए सिर्फ उन क्षेत्रों में ही उम्मीदवार उतारेगी, जहां पार्टी मजबूत है। इसे लेकर काडरों से भी चर्चा की जाएगी।"
विज्ञापन


देवगौड़ा ने कहा, उन्हें विपक्षी दलों की बंगलूरू बैठक में नहीं बुलाया गया। यहां कांग्रेस का एक वर्ग इसका विरोध कर रहा था, जबकि बिहार के सीएम नीतीश कुमार चाहते थे कि वह आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के साथ जाने की अटकलें
देवगौड़ा के पुत्र एचडी कुमारस्वामी ने पिछले सप्ताह कहा था कि उनकी पार्टी राज्य में कांग्रेस की सरकार के खिलाफ भाजपा के साथ मिलकर काम करेगी। इस पर भाजपा व जदएस के हाथ मिलाने की अटकलें लगाई जाने लगी थीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed