फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   JDS MLAs suggested HD Kumarswamy to give outer support to BJP govt

कर्नाटक में येदियुरप्पा सरकार को बाहर से समर्थन देगी जेडीएस!, मंथन जारी

Sat, 27 Jul 2019 08:44 AM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Sat, 27 Jul 2019 08:44 AM IST
विज्ञापन
JDS MLAs suggested HD Kumarswamy to give outer support to BJP govt
एचडी कुमारस्वामी और बीएस येदियुरप्पा - फोटो : self

कर्नाटक में लंबे ड्रामे के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता बीएस येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। हालांकि सरकार बनाए रखने के लिए उन्हें 29 जुलाई को फ्लोर टेस्ट पास करना होगा। वहीं खबर है कि जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) विधायकों ने एचडी कुमारस्वानी से बाहर से भाजपा को समर्थन देने की बात की है। इस मामले पर शुक्रवार रात बैठक भी हुई। हालांकि आखिरी फैसला कुमारस्वामी ही लेंगे।

विज्ञापन


इस बैठक के बाद जेडीएस नेता और पूर्व मंत्री जीटी देवेगौड़ा ने कहा, "हम सभी ने पार्टी के साथ बने रहने का फैसला लिया है। कुछ जेडीएस विधायकों ने कुमारस्वामी को बाहर से भाजपा को समर्थन देने का सुझाव दिया है और कई अन्य विधायकों ने विपक्ष में बने रहकर पार्टी को मजबूत बनाने का सुझाव दिया है।"
विज्ञापन

 

साबित करना होगा बहुमत

राज्य के नए मुख्यमंत्री बने येदियुरप्पा को विधानसभा में 29 जुलाई को बहुमत परीक्षण पास करना होगा। तीन विधायकों के अयोग्य घोषित होने के बाद सदन की संख्या 222 बनी हुई है। येदियुरप्पा को बहुमत साबित करने के लिए 112 विधायकों का साथ चाहिए। ऐसे में बागी विधायकों का वोट उनके लिए काफी अहम है।

सुप्रीम कोर्ट जाएंगे अयोग्य विधायक

कर्नाटक विधानसभा की सदस्यता खोने वाले ये विधायक अब सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। गुरुवार को स्पीकर आर रमेश कुमार ने दो कांग्रेस के विधायक रमेश जारकिहोली और महेश कुमातहल्ली, साथ ही कर्नाटक प्रजाकीय जनता पार्टी के विधायक आर शंकर को दलबदल विरोधी कानून के तहत अयोग्य ठहरा दिया है। ये विधायक मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल खत्म होने तक अयोग्य ही रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed