कर्नाटक के पूर्व सीएम के फिर छलके आंसू, मांड्या में बेटे की हार पर जताया दुख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारास्वामी सार्वजनिक मंच पर एक बार फिर से भावुक हो गए। मांड्या लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बेटे की हार से दुखी कुमारास्वामी के आंसू बुधवार को एक सार्वजनिक सभा के मंच पर निकले पड़े।
कांग्रेस के साथ गठबंधन सरकार में मुख्यमंत्री रहे जेडीएस नेता कुमारास्वामी मांड्या में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, 'मुझे राजनीति की जरूरत नहीं है, न ही मुझे सीएम पद चाहिए। मुझे सिर्फ आपका प्यार चाहिए। मुझे नहीं पता कि मेरा बेटा क्यों हारा।'
उन्होंने आगे कहा, 'मैं नहीं चाहता था कि वह मांड्या से चुनाव लड़ें, लेकिन मांड्या के मेरे अपने लोगों ने उन्हें चुनाव लड़वाने की इच्छा जताई। मगर बाद में उनका समर्थन नहीं किया, इसका मुझे दुख है।'
#WATCH JD(S) leader HD Kumaraswamy breaks down, in Mandya. Says "...I don't need politics, don't want CM post.I just want your love.I don't know why my son lost.I didn't want him to contest from Mandya but my own people from Mandya wanted him but didn't support him which hurt me" pic.twitter.com/reyhIsttPN
— ANI (@ANI) November 27, 2019
पिछले महीने हुए उपचुनाव में कुमारास्वामी के बेटे 31 वर्षीय निखिल को एक निर्दलीय उम्मीदवार के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। सुमालथा अंबरीश ने उन्हें करीब सवा लाख वोटों से हरा दिया था।
सरकार बनने पर भी हुए थे भावुक
एचडी कुमारास्वामी इस साल जुलाई में भी पार्टी की बैठक में भावुक हो गए थे। कांग्रेस—जेडीएस गठबंधन में मुख्यमंत्री बनने के बाद जनता दल सेक्युलर ने उनका सम्मान करने के लिए कार्यक्रम रखा था। इसमें उन्होंने कहा था, 'मेरे मुख्यमंत्री बनने से आप सभी खुश हैं, लेकिन मैं नहीं। मैं गठबंधन की सरकार चलाने का दर्द समझता हूं।' इससे पहले भी वह सार्वजनिक मंचों पर भावुक हो चुके हैं।