कर्नाटक में बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे जद(एस) नेता एचडी कुमारस्वामी की दूसरी पत्नी राधिका अपनी खूबसूरती की वजह से हमेशा चर्चा में रही हैं। लेकिन कुमारस्वामी का नाम कर्नाटक के सीएम बनने के लिए आगे आने के बाद राधिका इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रही हैं। हालांकि कर्नाटक चुनाव में उनकी पहली पत्नी अनीता ने जीत की स्क्रिप्ट लिखी।
चर्चा में कुमारस्वामी की दूसरी पत्नी, पर पहली पत्नी ने लिखी जीत की स्क्रिप्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक में सरकार बनाने को लेकर चल रही सियासी उठापटक भले ही अब शांत हो चुकी है, लेकिन जद(एस) के सामने अभी भी कई सवाल खड़ें हैं। ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार एचडी कुमारस्वामी की पत्नी अनीता कुमारस्वामी रामनगर सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। उल्लेखनीय है कि कुमारस्वामी ने चन्नपटना के अलावा रामनगर से चुनाव लड़ा था। अब वह चन्नपटना सीट को अपने पास रखेंगे और रामनगर सीट पर उनकी जगह पत्नी अनीता दावेदारी पेश करेंगी।
बताया जाता है कि अनीता ने इस बार के विधानसभा चुनाव में कुमारस्वामी कई मुश्किलें सुलझाई हैं। वह कुमारस्वामी की दोनों सीटों चन्नपटना और रामनगर पर पार्टी के प्रचार करने जाती रहीं। इस दौरान उन्होंने गांव-गांव जाकर संपर्क बनाया। दोनों जगह पर कुमारस्वामी को जीत मिली। इसके अलावा पार्टी के लोग पुराने मैसूर की पांच सीटों पर जीत का श्रेय अनीता को देते हैं।
बता दें कि अनीता ने इससे पहले भी चुनाव लड़ा है। 2008 में मधुगिरी से उन्होंने चुनाव लड़ा और जीत गईं। इसके बाद 2013 में चन्नपटना की सीट और 2014 में बंगलूरू ग्रामीण सीट हार गईं। इस साल भी विधानसभा चुनाव में वह चन्नपटना से चुनाव लड़ने वाली थीं लेकिन देवगौड़ा और कुमारस्वामी ने परिवार से ज्यादा लोगों को मैदान में उतारना ठीक नहीं समझा।
मालूम हो कि भाजपा के पास जरूरी संख्या नहीं होने के कारण मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने 19 मई की शाम को शक्ति परीक्षण से पहले ही इस्तीफा दे दिया था, इसके बाद राज्यपाल वजुभाई वाला ने कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन के नेता कुमारस्वामी को सरकार बनाने का न्यौता दिया। वह बुधवार को शपथ लेंगे। राज्यपाल ने कुमारस्वामी को भी बहुमत साबित करने के लिए 15 दिन दिए हैं।
कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों में से 222 सीटों पर हुए चुनाव में बीजेपी को 104, कांग्रेस को 78, जद(एस) गठबंधन को 38 और अन्य को दो सीटें मिली हैं।