फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   JD (U) will run drink milk, quit alcohol campaign across the country

देशभर में 'दूध पियो, शराब छोड़ो' अभियान चलाएगी जद(यू)

Sun, 05 Aug 2018 09:46 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Sun, 05 Aug 2018 09:46 PM IST
विज्ञापन
JD (U) will run drink milk, quit alcohol campaign across the country

जद(यू) पूरे देश में एक दिवसीय 'दूध पियो, शराब छोड़ो' अभियान शुरू करने वाली है। पार्टी इस अभियान को इस साल के आखिर में चारों राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले शुरू करेगी। जेद(यू) का यह अभियान बिहार में नीतीश कुमार के शराबबंदी अभियान से प्रेरित है, जिसे देशभऱ में काफी वाहवाही मिली थी। युवा जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि पार्टी 'दूध पियो, शराब छोड़ो' अभियान को सितंबर के पहले या दूसरे हफ्ते में शुरु करेगी। इस अभियान को लेकर रविवार को हुई युवा जनता दल (यू) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में प्रस्ताव पारित किया गया, जिसे सभी की सहमति मिल गई है। 

विज्ञापन


संजय ने बताया कि इस एक दिवसीय आंदोलन में हम लोगों को दूध से होने वाले फायदों के बारे में जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि शराब से नस्लें बरबाद होती हैं और लोगों को इसे समझने की जरूरत है। इस अभियान की खासियत होगी कि यह शराब के ठेकों के सामने ही चलाया जाएगा और देशभर में एक वक्त और एक दिन पर यह होगा। युवा जद(यू) के संजय ने बताया कि दिसंबर 2018 को तालकटोरा स्टेडियम में युवा राष्ट्रीय सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा। इसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत सभी पदाधिकारी और सभी राज्यों के प्रतिनिधि भी हिस्सा लेंगे। 
विज्ञापन


इससे पहले युवा जनता दल (यू) के राज्यसभा सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए युवाओं का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जद(यू) समाजवादी नीति और कार्यक्रम में विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि दूसरी पार्टी के कार्यकर्तांओं के रक्त संचार में और युवा जद (यू) के रक्तसंचार में काफी अंतर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पार्टी के ही दूसरे राज्यसभा सांसद हरिवंश नारायण सिंह ने कहा कि वर्तमान बदलते राजनीतिक परिवेश में युवाओं की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इतने लंबे समय में सत्ता में रहने के बावजूद बेदाग हैं, जो पार्टी के लिए सबसे बड़ी पूंजी है। सिंह ने कहा कि पार्टी के युवाओं को यह गर्व करना चाहिए कि जद(यू) समाजवादी मूल से निकली एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो परिवारवाद से दूर समाजवादी विचारधारा से चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed