फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   jayanti bhanaushali murder: CID inspection about BJP leader Chhabil patel may in America

भानुशाली हत्याकांड: भाजपा नेता के अमेरिका में होने की जांच में जुटी सीआईडी

Thu, 10 Jan 2019 03:41 PM IST
Nilesh Kumar भाषा, अहमदाबाद 
भाषा, अहमदाबाद  Published by: Nilesh Kumar Updated Thu, 10 Jan 2019 03:41 PM IST
विज्ञापन
jayanti bhanaushali murder: CID inspection about BJP leader Chhabil patel may in America
जयंती भानुशाली

गुजरात सीआईडी भाजपा के पूर्व विधायक जयंती भानुशाली की हत्या मामले में एक संदिग्ध नेता छबील पटेल के ठिकाने का पता लगा रही है। पटेल के परिवार द्वारा उनके अमेरिका में रहने के दावे के बाद सीआईडी छानबीन कर रही है। सीआईडी के अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


सीआईडी के अधिकारियों ने बताया कि अहमदाबाद एयरपोर्ट के अधिकारियों से भानुशाली की हत्या के दौरान देश से बाहर जाने वाले सभी लोगों के बारे में सूचना भी मांगी गई है। मालूम हो कि चलती ट्रेन में भानुशाली की उस समय गोली मार कर हत्या कर दी गई थी जब वह गुजरात में कच्छ जिले के भुज शहर से अहमदाबाद लौट रहे थे।
विज्ञापन


बुधवार को कच्छ जिले में गांधीधाम रेलवे थाने में दर्ज प्राथमिकी में पटेल, उसके बेटे और एक महिला सहित चार अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है। छबील पटेल के बेटे सिद्धार्थ पटेल ने पूर्व में मीडिया से कहा था कि उसके पिता बिजनेस संबंधी कुछ काम के सिलसिले में अमेरिका में हैं। हत्या की जांच कर रही गुजरात सीआईडी-अपराध और रेलवे इस दावे की पुष्टि कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआईडी एसपी भावना पटेल ने बताया कि पुलिस किसी के दावे पर आंख मूंद कर यकीन नहीं कर सकती। लोग कुछ भी दावा कर सकते हैं। वह अभी भी इस पहलू की जांच कर रही हैं। भावना पटेल भानुशाली हत्या की जांच कर रहे सीआईडी की सात सदस्यीय एसआईटी का हिस्सा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed