फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jayant Sinha says Guilty will be punished and innocent will be spared over Ramgarh lynching case

मॉब लिंचिंग के आरोपियों को माला पहनाने पर केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने फिर दी सफाई

Wed, 11 Jul 2018 04:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 11 Jul 2018 04:19 PM IST
विज्ञापन
Jayant Sinha says Guilty will be punished and innocent will be spared over Ramgarh lynching case
केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा

रामगढ़ मॉब लिंचिंग के आरोपियों को माला पहनाने पर केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने एक बार फिर सफाई दी है। बुधवार को केंद्रीय मंत्री ने कहा, "मैंने पहले भी कहा था कि कानून अपना काम करेगा। दोषी को सजा मिलेगी और निर्दोष बचाया जाएगा। उन लोगों (रामगढ़ लिंचिंग मामले में दोषी) को माला पहनाने से अगर ऐसा संदेश गया है कि मैं इस तरह के गोरक्षकों को समर्थन करता हूं तो मैं इसके लिए अफसोस व्यक्त करता हूं।"

विज्ञापन



उल्लेखनीय है कि सिन्हा द्वारा रामगढ़ मॉब लिंचिंग के आरोपियों को सम्मानित करने पर विपक्षियों ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर उन्हें मंत्रिपरिषद से हटाने की मांग की गई। बता दें कि पिछले साल झारखंड के रामगढ़ में एक मीट व्यापारी की पीट-पीटकर भीड़ ने बीफ ले जाने के शक में हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया था। जिनकी आजीवन कारावास की सजा पर रांची हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस फैसले से खुश हुए आरोपी जिसमें भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल है, जय प्रकाश नारायण जेल से निकलकर सीधे केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा के घर पहुंचे। मंत्री ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। मंत्री द्वारा आरोपियों को माला पहनाने की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जिसके बाद सफाई देते हुए सिन्हा ने कहा था, 'मेरा न्यायिक व्यवस्था और कानून में पूरा विश्वास है। 

सिन्हा ने कहा था कि आरोपी को सजा मिलनी चाहिए। मैं एक जनता का प्रतिनिधि हूं और एक मंत्री हूं। मैंने कानून को बचाने की कसम खाई है। किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। जब इन लोगों को जमानत मिली तो यह मेरे घर आए। मैंने उन्हें शुभकामनाएं दीं। भविष्य में भी कानून को अपना काम करने दीजिए। आरोपियों को सजा दी जाएगी और निर्दोष रिहा हो जाएंगे। मंत्री के इस कदम पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन ने कहा था कि यह बहुत संवेदनशील मामला है और सिन्हा को केंद्रीय मंत्री बनने के बाद ऐसा नहीं करना चाहिए। 


बता दें कि 40 साल के अलीमुद्दीन अंसारी को रामगढ़ शहर के टंड इलाके में स्थित बाजार में 29 जून 2017 को भीड़ ने कार में बीफ ले जाने के शक में पीट-पीटकर मार डाला था। बाद में हुई फोरेंसिक जांच में भी इस बात की पुष्टि हुई की कार में रखा मीट बीफ ही था। इस साल मार्च में एक फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 11 लोगों को इस घटना में आरोपी माना था। हालांकि पिछले हफ्ते झारखंड हाईकोर्ट ने भाजपा कार्यकर्ता सहित 8 लोगों की सजा पर रोक लगा दी थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed