{"_id":"5a260eeb4f1c1b95188b7f34","slug":"jayalalithaa-death-anniversary-statue-of-amma-installed-in-coimbatore","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु: पूर्व CM जयललिता की पहली पुण्यतिथि आज, समर्थकों ने स्थापित की प्रतिमा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु: पूर्व CM जयललिता की पहली पुण्यतिथि आज, समर्थकों ने स्थापित की प्रतिमा
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Tue, 05 Dec 2017 10:09 AM IST
विज्ञापन
Jayalalithaa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु की सियासत में एक बड़ा चेहरा और सीएम रहीं जयललिता की आज पहली पुण्यतिथि है। 5 दिसंबर 2016 को AIADMK सुप्रीमो जयललिता का चेन्नई के अपोलो हॉस्पिटल में निधन हो गया था। तमिलनाडु में लोग उन्हें अम्मा और मदर कहकर बुलाते थे।
विज्ञापन
पढ़ें: PM पर राहुल का तंज- जुमलों की बेवफाई मार गई, बाकी कुछ बचा तो, महंगाई मार गई
विज्ञापन
अम्मा की पहली बरसी पर उनके समर्थकों ने कोयंबटूर की अविनाशी रोड पर सीएन अन्नादुरई के साथ-साथ उनकी और एमजी रामचंद्रन की प्रतिमा स्थापित की है।
वहीं इस मौके पर अम्मा के निधन की तारीख पर सवाल उठाने वाली याचिका को मद्रास हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया।
कोर्ट का कहना है कि हॉस्पिटल अथॉरिटी द्वारा जारी किया गया मृत्यु प्रमाणपत्र दखल देने वाला मामला नहीं है। चीफ जस्टिस इंदरा बनर्जी और जस्टिस आर हेमलता ने कहा कि कोर्ट यह फैसला नहीं ले सकता कि क्या देर से मुख्यमंत्री द्वारा लिखे गए पत्रों को वास्तव में उनके द्वारा लिखा गया था या नहीं और न ही कोर्ट को इस बारे में अनुभव है कि वह थंव इम्प्रेशन के आधार पर मौत का निर्धारण कर सके।
विज्ञापन
पढ़ें: अयोध्या विवाद पर आज सुनवाई करेगा SC, पहले तय होगा भूमि पर किसका अधिकार
कोर्ट ने कहा कि दायर की गई याचिका में कोई सार्वजनिक हित नहीं है। अम्मा की मौत पर सरकार एक जांच कमीशन का गठन कर चुकी है जिसकी जिम्मेदारी एक रिटायर्ड जज को दी गई थी। इस जांच में मौत की तारीख भी शामिल है।