फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jaya Bachchan to campaign for TMC candidates for west bengal polls

विधानसभा चुनाव : बंगाल में टीएमसी के लिए प्रचार करेंगी जया बच्चन

Mon, 05 Apr 2021 03:02 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 05 Apr 2021 03:02 AM IST
सार

  • बंगाल में भाजपा के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी ने सभी विपक्षी दलों को पत्र लिख एकजुट होने की अपील की थी।

विज्ञापन
Jaya Bachchan to campaign for TMC candidates for west bengal polls
समाजवादी पार्टी की नेता जया बच्चन - फोटो : ani

विस्तार

समाजवादी पार्टी की नेता जया बच्चन रविवार को पश्चिम बंगाल पहुंची। यहां सोमवार को वह तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगी। जया बच्चन हाईप्रोफाइल टॉलीगंज से तीन बार के एमएलए अरुप विश्वास के लिए प्रचार करेंगी।

विज्ञापन


टॉलीगंज सीट इस बार काफी चर्चा में है, बता दें कि अरुप विश्वास के खिलाफ भाजपा ने केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो को उम्मीदवार बनाया है। बंगाल में भाजपा के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी ने सभी विपक्षी दलों को एकजुट होने की अपील की थी। जो अब कारगर होती दिखाई दे रही है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ममता बनर्जी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राकांपा प्रमुख शरद पवार, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी, डीएमके नेता एमके स्टालिन, राजद नेता तेजस्वी यादव, समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव, सीपीआई (एमएल) नेता दीपांकर भट्टाचार्य, नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती सहित कई विपक्षी नेताओं को पत्र लिखा था।

आपको बता दें कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी तृणमूल कांग्रेस के लिए वोट मांग चुके हैं। अब समाजवादी पार्टी की राज्यसभा सांसद जया बच्चन टीएमसी उम्मीदवारों के समर्थन में रैली करेंगी। वह 5 अप्रैल से 8 अप्रैल तक पश्चिम बंगाल में रहेंगी।पश्चिम बंगाल के पहले दो चरणों के मतदान 27 मार्च और 1 अप्रैल को हो चुके हैं। अगले चरण का मतदान 6 अप्रैल को होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed