फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jawahar bagh mathura issue , cm akhilesh yadav will go at home of martyr sho santosh kumar

मथुरा कांड: आज शहीद संतोष कुमार के गांव केवटली आएंगे अखिलेश यादव

Sun, 12 Jun 2016 02:52 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, जौनपुर Updated Sun, 12 Jun 2016 02:52 AM IST
विज्ञापन
Jawahar bagh mathura issue , cm akhilesh yadav will go at home of martyr sho santosh kumar

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मथुरा में शहीद हुए दरोगा संतोष यादव के केवटली गांव स्थित घर रविवार को आएंगे। यहां वह परिवार के 11 सदस्यों से बातचीत कर शोक संवेदना जताएंगे। शनिवार को डीआईजी डॉ. संजीव गुप्ता ने केवटली गांव पहुंचकर सुरक्षा इंतजाम का जायजा लिया। सुरक्षा के मद्देनजर सुजानगंज का केवटली गांव पुलिस छावनी के रूप में तब्दील हो गया है।

विज्ञापन


 डीआईजी ने बताया कि सुरक्षा के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग कराई गई है। तकरीबन पांच सौ पुलिस कर्मियों को लगाया गया है। जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी ने बताया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 12 जून को दिन में 12:05 बजे केवटली पहुंचेंगे। वह शहीद संतोष कुमार यादव को श्रद्धांजलि देंगे एवं शोक संवेदना प्रकट करेंगे। सुरक्षा के मद्देनजर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन



( एसएचओ फरह संतोष कुमार की फाइल फोटो)

हेलीपैड से शहीद के मकान तक मार्ग की व्यवस्था के लिए एसडीएम सुशील लाल श्रीवास्तव, हेलीपैड के उत्तर लगे बैरियर पर सुरक्षा के लिए एसडीएम रामकेश यादव, पड़री से ग्राम केवटली संपर्क मार्ग के लिए एसडीएम आरके पटेल को लगाया गया है। शहीद संतोष कुमार यादव के घर के पिछले भाग के लिए एसडीएम रमाकांत वर्मा, घर पर सिटी मजिस्ट्रेट उमाकांत त्रिपाठी व एसडीएम ममता मालवीय को लगाया गया है। सीडीओ पीसी श्रीवास्तव को सभी व्यवस्थाओं का प्रभारी बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहीद का बेटा भी मुख्यमंत्री से करेगा बात
शहीद दरोगा के परिवार के 11 सदस्य मुख्यमंत्री से बात करेंगे। इसमें शहीद की पत्नी मिथिलेश यादव, पुत्र निखिल, बेटी श्रेया, शहीद की मां अभिराजी देवी, बड़े भाई अजय यादव, छोटे भाई रायसाहब यादव, चचेरे भाई राहुल यादव, अरुण यादव, चाची हीरावती और शहीद के भांजे विकास यादव और चंद्रप्रकाश यादव  शामिल हैं। इन्हें प्रशासन की ओर से पास जारी कर दिया गया है। इनके अलावा कोई अन्य व्यक्ति नहीं रहेगा। कारण शहीद का शव जब गांव आया था तो कुछ बाहरी तत्वों ने आंदोलन को हवा देने की कोशिश की थी। परिवार में तय हुआ है कि मुख्यमंत्री से शहीद की पत्नी और बेटा ही मुख्य रूप से बात करेंगे। अपनी मांगों को शालीनता के साथ रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed