{"_id":"576dba6f4f1c1b0f32b4951a","slug":"jat-panchayat-council-decision","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत का फरमान, अकेले में फोन पर बात ना करें लड़कियां","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पंचायत का फरमान, अकेले में फोन पर बात ना करें लड़कियां
जानसठ(मुजफ्फरनगर) ।
Updated Sat, 25 Jun 2016 10:24 AM IST
विज्ञापन
गांव राटौर में जाट महासभा की ओर से आयोजित 15 गांवों की पंचायत में सर्वसम्मति से लड़कियों को अकेले में फोन पर बात करने को लेकर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की गई।
विज्ञापन
शुक्रवार को गांव राटौर में जाट महासभा विकास खंड जानसठ की एक पंचायत हुई। चार दिन पूर्व भी गांव में लड़कियों पर अकेले फोन पर बात करने पर प्रतिबंध लगाने को लेकर बैठक हुई थी। जिसको लेकर जाट महासभा ने पंचायत बुलाई, जिसमें 15 गांवो के लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
पंचायत की अध्यक्षता करते हुए सतपाल सिंह ने कहा कि लड़कियों पर अकेले में बात करने से समाज विघटन की ओर जा रहा है। ऐसे में लड़कियों को अकेले में बात करने पर पूर्णत: प्रतिबंध होना चाहिए। इसके अलावा कक्षा 10 व 11 की छात्राओं को परिजन फोन न दें, यदि फोन की आवश्यकता हो तो उन्हें स्मार्टफोन की जगह सादे फोन दिलाए जाए। जिन लड़कियों पर स्मार्टफोन हैं, उन पर माता-पिता के सामने ही बात करनी व अकेले में बात करने पर पाबंदी लगानी चाहिए।
विज्ञापन
पंचायत में सर्वसम्मति से लड़कियों को स्मार्टफोन रखने व अकेले में बात न करने की घोषणा की गई। पंचायत का संचालन संतोष वर्मा ने किया।