{"_id":"57e761864f1c1bf90a573a35","slug":"japanese-wireless-sets-expose-pakistan-link-to-uri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उड़ी हमला: पाकिस्तान को बेनकाब कर देगा आतंकियों के पास से मिला ये सबूत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
उड़ी हमला: पाकिस्तान को बेनकाब कर देगा आतंकियों के पास से मिला ये सबूत
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 25 Sep 2016 11:53 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उड़ी में सेना के 12 वीं इन्फैंट्री ब्रिगेड मुख्यालय पर हमला करने वाले चारो आतंकवादी अपने साथ जापान निर्मित वायरलेस सेट लाए थे। इन वायरलेस सेटों पर उर्दू में 'बिल्कुल नया' और अंग्रेजी में 'न्यू' लिखा हुआ था, जो इस बात का सबूत है कि आतंकियों का संबंध पाकिस्तान से ही था।
टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक हमले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के दस्ते ने इन सेटों को बनाने वाली कंपनी आईकॉम से जानकारी हासिल कर ली है।
गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया, 'किसी भी देश में वायरलेस सेट एक सुरक्षा एजेंसी को बेचे जाते हैं। हम पहले से ही यह पता लगाने में जुटे हैं कि ये पाकिस्तान को कैसे बेचे गए थे। हम इसकी जानकारी पाकिस्तानी अधिकारियों को देंगे।'

आतंकवादियों के पास से एनआईए की टीम ने 48 चीजों को बरामद किया है। इनमें वायरलेस सेट के साथ 2 नक्शे भी शामिल हैं, जिनमें एक नक्शा जला हुआ है। जले हुए नक्शे को नेशनल टेक्निकल लेबोरेट्री के पास भेजा गया है जो इसे समझने की कोशिश में लगी हुई है।
इसके अलावा आतंकियों के पास एक फोन बनाने वाली भारतीय कंपनी आई-कॉल का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है जिससे एनआईए भी हैरान है। हमलवारों के पास पाकिस्तान में बने जूस के पैकेट भी थे।
पठानकोट हमले के विपरीत, उड़ी हमले के आतंकियों ने अपने जीपीएस डिवाइस का डेटा डिलीट कर दिया था। हालांकि सूत्रों ने बताया कि इन डिवाइस पर लिखे सीरियल नंबर यह जानने के लिए काफी थे कि इन्हें अमेरिका की एक कंपनी, गार्मिन से बेचा और खरीदा गया है।