फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Japanese Foreign Minister Yoshimasa Hayashi said- India-Japan will fight global challenges together

Quad: जापानी विदेश मंत्री योशिमासा हयाशी ने कहा- वैश्विक चुनौतियों से मिलकर लड़ेंगे भारत-जापान

Sat, 04 Mar 2023 06:37 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Sat, 04 Mar 2023 06:37 AM IST
सार

हयाशी ने एक साक्षात्कार में कहा कि पूर्व व दक्षिण में ताकत के दम पर यथास्थिति को बदलने और ताइवान के आसपास सैन्य गतिविधियों को बढ़ावा देने के चीन के ‘एकतरफा प्रयास’ चुनौतिपूर्ण तथा चिंताजनक है।

विज्ञापन
Japanese Foreign Minister Yoshimasa Hayashi said- India-Japan will fight global challenges together
जापान के विदेश मंत्री योशिमासा हयाशी और एस जयशंकर। - फोटो : Twitter@DrSJaishankar

विस्तार

जापान के विदेश मंत्री योशिमासा हयाशी ने शुक्रवार को कहा कि यूक्रेन में रूस के हमले से ऊर्जा और खाद्य सुरक्षा समेत वैश्विक अर्थव्यवस्था पर गहरा असर पड़ा है और जापान तमाम चुनौतियों से निपटने के लिए भारत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तैयार है। जी-7 अध्यक्ष के तौर पर जापान जी-20 के अध्यक्ष भारत के साथ करीबी तालमेल चाहता है।

विज्ञापन


हयाशी ने एक साक्षात्कार में कहा कि पूर्व व दक्षिण में ताकत के दम पर यथास्थिति को बदलने और ताइवान के आसपास सैन्य गतिविधियों को बढ़ावा देने के चीन के ‘एकतरफा प्रयास’ चुनौतिपूर्ण तथा चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति व स्थिरता बनाए रखने के लिए एक स्वतंत्र एवं मुक्त अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था का निर्माण जरूरी है, जो समावेशी और कानून के शासन पर आधारित हो। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की मौजूदगी बढ़ रही है। 
विज्ञापन


क्वाड सैन्य सहयोग के लिए नहीं
जापानी मंत्री ने कहा कि ‘क्वाड’ की शुरुआत किसी का मुकाबला करने या सैन्य सहयोग के लिए नहीं की गई। इस संदर्भ में उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी की टिप्पणी ‘अच्छे के लिए बल’ का उल्लेख किया। ‘क्वाड’ में अमेरिका, भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जनवरी में ‘वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ समिट’ की मेजबानी सहित भारत के उत्कृष्ट नेतृत्व को देखते हुए नई दिल्ली के साथ समन्वय अब और भी महत्वपूर्ण हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


द्विपक्षीय संबंधों की ठोस प्रगति पर की चर्चा : विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को जापान के विदेश मंत्री के साथ संबंधों में ठोस प्रगति समेत रणनीतिक सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर बातचीत की। उन्होंने ट्वीट किया कि भारत की अपनी पहली यात्रा पर जापान के विदेश मंत्री की मेजबानी करके खुशी हुई।


लचीली खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना प्राथमिकता
उन्होंने कहा, यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के प्रतिकूल असर के चलते सस्ते, स्वस्थ और पौष्टिक भोजन तक पहुंच बनाने के साथ-साथ लचीली खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना प्राथमिकता बन गई है। इसके अलावा, विकासशील देशों के सतत विकास के लिए पारदर्शी एवं निष्पक्ष विकास आवश्यक हो गया है। यूक्रेन-रूस जंग जारी है और रूस जी-20 का सदस्य है, हम अब आक्रमण से पहले की तरह सहयोग बनाए नहीं रख सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed