{"_id":"59ba12604f1c1be4738b4665","slug":"japan-pm-shinjo-abe-said-that-his-dream-is-to-travel-next-time-in-a-indian-bullet-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिंजो अबे बोले- अगली बार मोदी के साथ बुलेट ट्रेन से ही आना चाहता हूं यहां","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
शिंजो अबे बोले- अगली बार मोदी के साथ बुलेट ट्रेन से ही आना चाहता हूं यहां
amarujala.com- Written by: अभिषेक मिश्रा/अनंत पालीवाल
Updated Thu, 14 Sep 2017 12:44 PM IST
विज्ञापन
shinjo abe
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहमदाबाद- मुंबई बुलेट ट्रेन की भूमि पूजन करते हुए जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने नमस्कार से अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि, "10 साल पहले मुझे भारतीय संसद में भाषण देने का मौका मिला था। आज इस दिन उस चमते हुए उज्जवल भविष्य का नया अध्याय शुरू हुआ है"। अबे ने कहा कि जापान का जा और इंडिया की इ उन्हें मिला दें, तो जय बनता है जो जीत का प्रतीक है। अबे ने जय इंडिया, जय जापान का नारा भी दिया।
विज्ञापन
पढ़ें- LIVE: पीएम बोले- बुलेट ट्रेन से देश को मिलेगी नई रफ्तार, सफर हवाई यात्रा से भी होगा सस्ता
विज्ञापन
पीएम मोदी के बारे में बोलते हुए अबे ने कहा कि, "मेरे प्रिय मित्र पीएम मोदी एक वैश्विक और दूरदर्शी नेता है। दो साल पहले उन्होंने एक निर्णय लिया, जिसके के लिए उन्होंने जापान को चुना। मैंने और जापान की सरकार ने पीएम मोदी के इस फैसले को पूरा करने की शपथ ली है"।
विज्ञापन
जापान में बुलेट ट्रेन की शुरुआत पर बोलते हुए जापानी पीएम ने कहा कि मुझे याद है 1964 में जापान की आर्थिक नीति की शुरुआत हुई थी। द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद जापान राख का ढेर बन गया था, जिसके बाद राज्यों की मदद से 1964 में जापान में हाईस्पीड बुलेट ट्रेन की शुरुआत हुई। इसके बाद ही जापान की आर्थिक स्थिति में बदलाव आया और उनके देश ने विकसित देशों की श्रेणी में जगह बनाई।
जापान से 100 से अधिक इंजीनियर भारत आ चुके हैं और काम शुरू कर दिया है। भारत के मेहनती और जापान के शिल्प इंजीनियर मिलकर काम करें तो ऐसा कोई काम नहीं है, जो सफल न हो सके। जापान मेक इन इंडिया के प्रति प्रतिबद्ध है।
जापान में बुलेट ट्रेन जब से शुरू हुई है, कोई भी बड़ा हादसा नहीं हुआ है। इस साल कई विशेषज्ञ भारत का दौरा कर चुके हैं, भारत के साथ इस तकनीक को साझा करेंगे। जापान इसके लिए भारत का धन्यवाद करता है, जिसके लिए उसने मौका दिया है।
इस मौके पर उन्होंने चीन का नाम लिए बिना उस पर निशाना साधा। उन्हेंने कहा कि एशिया में भारत और जापान लोकतंत्र के पोषक हैं। जापान और भारत लोकतंत्र, स्वतंत्र जैसी मुद्दों पर एक सोच रखते हैं। जापान और भारत रक्षा बिंदुओं पर भी साथ हैं और प्रशांत महासागर में इसका परिचय देंगे। हिंद महासागर के पास बसे देश स्वतंत्रता के पोषक हैं और इसके लिए जापान तथा भारत साथ है।
अपनी अहमदाबाद यात्रा के बारे में बोलते हुए अबे ने कहा कि, "जब मैं एयरपोर्ट पर आया तो मुझे बहुत अच्छे दृश्य दिखे थे। मैं चाहता हूं जब अगली बार आऊं तो बुलेट ट्रेन में मोदी जी के साथ सफर करूं। मुझे गुजरात बहुत पसंद है।"