फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   jan dhan yojna accounts make trouble for banks

जन धन योजना:खातों को एक्टिव रखने के लिए बैंक खुद डाल रहे पैसा

Fri, 08 Apr 2016 07:15 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, दिल्ली/ गुवाहटी
ब्यूरो/ अमर उजाला, दिल्ली/ गुवाहटी Updated Fri, 08 Apr 2016 07:15 PM IST
विज्ञापन
jan dhan yojna accounts make trouble for banks
- फोटो : PTI

 वैसे तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन धन योजना को अपने अब तक  के कार्यकाल की सबसे बड़ी सफलता बताते रहे हैं लेकिन हकीकत कुछ और ही है। खबरों के मुताबिक  प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी ‘जन धन’ योजना बैंकों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के दबाव में जीरो बैलेंस पर खुले इन खातों को एक्टिव रखने के लिए बैंकों की तरफ से खुद पैसे डाले जा रहे हैं।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बैंक के अधिकारियों का तो यह भी कहना है कि बाकायदा हर खाता धारक के नाम एक - एक रुपये के वाउचर काटे गए हैं। इस खर्च को रोजमर्रा के चाय - पानी के खर्च में समायोजित किया जा रहा है। बैंक अधिकारियों का कहना है, ‘ जन धन योजना के तहत खाते तो खोले गए लेकिन एक भी पैसा जमा नहीं हुआ। खातों को एक्टिव रखने का दबाव बैंकों पर इस कदर है कि अपनी जेब से पैसे डालकर जीरो बैलेंस का ठप्पा हटाया जा रहा है।’
विज्ञापन


दरअसल, दो लाख रुपये की बीमा और पांच हजार रुपये के ओवर ड्राफ्ट के लालच में पूरे देश में 11 करोड़ से ज्यादा जन धन खाते खुल चुके हैं। इनमें से चार करोड़ से ज्यादा खातों में एक भी पैसे नहीं हैं। जीरो बैलेंस होने की वजह से उन खातों को न तो बीमा का लाभ मिल रहा है और न ही ओवर ड्राफ्ट का। ऐसे खातों को सक्रिय करने के लिए रिजर्व बैंक का का दबाव है। दबाव के आगे बैंक भी मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बैंक अधिकारी के मुताबिक खाता खुलवाने के बाद खाताधारक अब तक नहीं आए हैं।  बताते चलें कि पीएम मोदी समय - समय पर दावा करते रहे हैं कि जन धन खातों से अब तक सरकारी खजाने में करीब 35 हजार करोड़ रुपये एकत्र हुए हैं। 

जन धन योजना से चिटफंड पर लगेगा अंकुश : पीएम

jan dhan yojna accounts make trouble for banks
वहीं असम विधानसभा चुनाव में शारदा घोटाले के मुद्दे को पहली बार उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि जन धन योजना की शुरुआत यह सुनिश्चित करने के लिए की गई है कि भविष्य में इस तरह की जालसाजी नहीं हो तथा उन्होंने यह भी कहा कि इस घोटाले में शामिल लोगों को बक्शा नहीं जाएगा। मोदी ने कहा, ‘गरीब चिटफंड के पास गया क्योंकि बैंक तक उसकी पहुंच नहीं थी। मेरी सरकार ने प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत जीरो बैलेंस खाते खोलने का मौका देकर उनको चिटफंड के पास जाने से रोक दिया।’ प्रधानमंत्री ने भाजपा नेता हेमंत विश्व शर्मा की मौजूदगी में यह बयान दिया। गौरतलब है कि शर्मा से सीबीआई ने शारदा घोटाले के मामले में पूछताछ की थी। पहले वह तरुण गोगोई सरकार में मंत्री थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed