फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   jan dhan deposites decreases get Rs 1487 in seven days

जनधन खातों में बीते सात दिनों में 1487 करोड़ और जमा हुए

Sun, 04 Dec 2016 11:50 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Sun, 04 Dec 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
jan dhan deposites decreases get Rs 1487 in seven days
नोटबंदी के तुरंत बाद जनधन खातों में जमा राशि में अचानक आई बढ़ोतरी के बाद अब इसमें स्थिरता आ गई है। 30 नवंबर को समाप्त सप्ताह में इन खातों में केवल 1487 करोड़ रुपये जमा हुए। इससे पहले के सप्ताह में इन खातों में 8283 करोड़ रुपये जमा हुए थे।
विज्ञापन


इस तरह 30 नवंबर तक 25.85 करोड़ जन धन खातों में कुल 74321.55 करोड़ रुपये की राशि थी।नोटबंदी की घोषणा के बाद से 23 नवंबर के बीच इन खातों में 25.68 करोड़ रुपये जमा हुए। 9 नवंबर को इन खातों में 45,636.61 करोड़ रुपये की राशि जमा थी।
विज्ञापन


 

माइक्रो एटीएम, पीओएस साइबर हमले से खतरा

jan dhan deposites decreases get Rs 1487 in seven days
केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले के बाद माइक्रो-एटीएम और पीओएस काउंटर के बढ़ते इस्तेमाल के मद्देनजर देश की प्रमुख साइबर सुरक्षा एजेंसी सीईआरटी-इन ने ग्राहकों, बैंकरों और व्यापारियों को इन प्रणालियों पर मालवेयर हमलों को लेकर आगाह किया है। एजेंसी ने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उनसे उच्च एनक्रिप्शन तकनीक को अपनाने के लिए कहा है।

हैकिंग, ऑनलाइन धोखाधड़ी को रोकने और भारतीय इंटरनेट डोमेन की सुरक्षा को मजबूत करने वाली नोडल एजेंसी सीईआरटी-इन ने माइक्रो-एटीएम (ऑटोमेटेड ट्रेलर मशीन) और पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल) प्रणाली को लेकर दो परामर्श जारी किए हैं। 

परामर्श में कहा गया है कि माइक्रो-एटीएम बहुत कम बिजली से चलते हैं और जीपीआरएस नेटवर्क के जरिए बैंकों के सर्वरों से जुड़ते हैं। एजेंसी ने ऐसे नेटवर्क की सुरक्षा विशेषताओं को मजबूत बनाने और अपडेट करने की जरूरत पर बल दिया है ताकि लोगों और बैंकों की गोपनीय जानकारी को हैक होने से बचाया जा सके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed