{"_id":"588e58c64f1c1b303de809b7","slug":"jan-dhan-accounts-witness-withdrawal-of-rs-5000-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी के एक महीने बाद जनधन खातों से निकाले गए 5 हजार करोड़ रुपये ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नोटबंदी के एक महीने बाद जनधन खातों से निकाले गए 5 हजार करोड़ रुपये
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Mon, 30 Jan 2017 02:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के एक महीने बाद यानी 7 दिसंबर से जनधन खातों से 5582.82 करोड़ रुपये की निकासी हुई है। उस दिन इन खातों में नोटबंदी के मद्देनजर जमा अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन
जनधन खातों में कुल जमा 7 दिसंबर को 74,610 करोड़ रुपये के रिकार्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई। बाद में इसमें गिरावट आनी शुरू हुई। वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 11 जनवरी को यह घटकर 69,027.17 करोड़ रुपये पर आ गई। 7 दिसंबर से 11 जनवरी की अवधि में जनधन खातों से कुल जमा में 5582.83 करोड़ रुपये की कमी आई।
विज्ञापन
जनधन खातों की संख्या 26.68 करोड़ है। इन खातों का दुरुपयोग रोकने के लिए निकासी की मासिक सीमा 30 नवंबर से 10 हजार रुपये तय की गई है। जनधन खातों में जमा की अधिकतम सीमा 50 हजार रुपये है। 9 नवंबर को 500 और 1000 का नोट बंद करने के दौरान 25.5 करोड़ जनधन खातों में 45,636.61 करोड़ रुपये की राशि जमा थी।
विज्ञापन