पुलवामा हमला Update: दिल्ली में बैठकों का दौर, NIA टीम जाएगी जम्मू कश्मीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में बृहस्पतिवार को जैश-ए-मोहम्मद के एक फिदायिन हमले में सीआरपीएफ के 42 जवान शहीद हो गए। आतंकियों ने घात लगातार हमले को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि काफिले में 2500 जवान शामिल थे। अधिकारियों के अनुसार जैश के आतंकवादी ने विस्फोटकों से लदे वाहन से सीआरपीएफ जवानों को ले जा रही बस को टक्कर मार दी, जिसमें कम से कम 42 जवान शहीद हो गए। यह 2016 में हुए उरी हमले के बाद सबसे भीषण आतंकवादी हमला है। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के 2500 से अधिक कर्मी 78 वाहनों के काफिले में जा रहे थे। इनमें से अधिकतर अपनी छुट्टियां बिताने के बाद अपने काम पर वापस लौट रहे थे। जम्मू कश्मीर राजमार्ग पर अवंतिपोरा इलाके में लाटूमोड पर इस काफिले पर घात लगाकर हमला किया गया।
पुलिस ने आत्मघाती हमला करने वाले वाहन को चलाने वाले आतंकवादी की पहचान पुलवामा के काकापोरा के रहने वाले आदिल अहमद के तौर पर की है। उन्होंने बताया कि अहमद 2018 में जैश-ए-मोहम्मद में शामिल हुआ था। उन्होंने बताया कि आतंकवादी संगठन ने इस घटना की जिम्मेदारी ली है। यह हमला श्रीनगर से करीब 30 किलोमीटर दूर हुआ है। विस्फोट में 20 से अधिक लोग घायल हो गये। धमाका इतना जबरदस्त था कि बस के परखच्चे उड़ गए और आस पास बिखरे क्षत-विक्षत शवों को देखा जा सकता है।
यह काफिला जम्मू से तड़के साढ़े तीन बजे चला था और माना जा रहा था कि इसे सूर्यास्त तक श्रीनगर पहुंचना था। अधिकारियों ने बताया कि घाटी लौट रहे कर्मियों की संख्या अधिक थी क्योंकि राजमार्ग पर पिछले दो-तीन दिन से खराब मौसम और अन्य प्रशासनिक कारणों से कोई आवाजाही नहीं हो रही थी। आम तौर पर काफिले में करीब 1000 कर्मी चलते हैं किंतु इस बार कर्मियों की कुल संख्या 2547 थी। अधिकारियों ने बताया कि सड़क पर मार्ग को परखने के लिए एक दल को तैनात किया गया था और काफिले में आतंक निरोधक बख्तरबंद वाहन मौजूद थे।
फारेंसिक व बम विश्लेषक दल मौके पर पहुंच गये हैं। अधिकारियों ने बताया कि हमले के केन्द्र में रही बस बल की 76वीं बटालियन की थी और उसमें 39 कर्मी सवार थे। कश्मीर घाटी में सीआरपीएफ के महानिरीक्षक (अभियान) जुल्फिकार हसन ने इसे वाहन से किया गया हमला करार दिया और कहा कि जम्मू कश्मीर पुलिस ने मामले की जांच अपने हाथ में ली है।
लाइव अपडेट --
-गृहमंत्री राजनाथ सिंह के घर पहुंचे सीआरपीएफ के डीजी आरआर भटनागर।
-विदेश मंत्रालय की की अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से अपील, पाकिस्तान से संचालित आतंकी ग्रुप और जैश ए मोहम्मद के सरगना पर लगे पाबंदी।
MEA:We reiterate our appeal to members of international community to support proposal to list terrorists,including JeM Chief,as a designated terrorist under 1267 Sanctions Committee of UN Security Council&ban terror organisations operating from territories controlled by Pakistan.
— ANI (@ANI) February 14, 2019
-दक्षिण कश्मीर में इंटरनेट सेवा बंद, श्रीनगर में सिर्फ 2 जी इंटरनेट ही चलेगा।
Mobile internet services have been snapped in the whole of South Kashmir and speed slowed to 2G in Srinagar district. #PulwamaAttack
— ANI (@ANI) February 14, 2019
-पाकिस्तान समर्थित जैश ए मोहम्मद ने हमले को अंजाम दिया, इसका करारा जवाब दिया जाएगा।
Home Minister Rajnath Singh: The attack was carried out by Pakistan backed Jaish e Mohammed. A strong reply will be given and I assure the people of the country this. The country pays tribute to the brave jawans who were martyred #PulwamaAttack pic.twitter.com/ATxYV6Q7sn
— ANI (@ANI) February 14, 2019
-शुक्रवार सुबह 9.15 बजे हो सकती है सुरक्षा मामलों पर कैबिनेट की बैठक।
Sources: Cabinet Committee on Security to meet at 9:15 AM tomorrow pic.twitter.com/N2qMtmezx4
— ANI (@ANI) February 14, 2019
-शुक्रवार सुबह एनआईए की 12 सदस्यीय टीम जम्मू कश्मीर पहुंचेगी।
Sources: Tomorrow morning a 12 member team of NIA will go to the blast site. An IG rank officer of the NIA will lead the team. #PulwamaAttack https://t.co/f89x7hDU4Q
— ANI (@ANI) February 14, 2019
-सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने टेलीविजन चैनलों को एडवाइजरी जारी की।
Union I&B Ministry issues advisory for television channels in wake of #PulwamaAttack pic.twitter.com/rvDvpfeLmZ
— ANI (@ANI) February 14, 2019
-राजनाथ सिंह शुक्रवार को जम्मू कश्मीर जाएंगे। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक से बातचीत की और सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकवादियों के घातक हमले के बाद की राज्य की स्थिति का जायजा लिया । अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बिहार में शुक्रवार का अपना कार्यक्रम भी रद्द कर दिया। वह जम्मू कश्मीर जा सकते हैं। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि गृहमंत्री ने राज्यपाल से बाचतीत की जिन्होंने उन्हें राज्य की वर्तमान स्थिति के बारे में बताया। सिंह ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक आर आर भटनागर से भी बातचीत की और उन्हें जरूरी निर्देश दिए। गृह मंत्रालय स्थिति पर कड़ी नजर रख रहा है।
-राजनाथ ने स्पेशल डीआईबी, आईबी डायरेक्टर और एनएसए अजीत डोभाल से बातचीत की।
Home Minister Rajnath Singh meets Special DIB, talks to IB Director and NSA Ajit Doval #PulwamaAttack https://t.co/3iSQ3UQumE
— ANI (@ANI) February 14, 2019
-पीएम नरेंद्र मोदी ने अजीत डोभाल से बात की।
Prime Minister Narendra Modi speaks to National Security Advisor Ajit Doval over #PulwamaAttack pic.twitter.com/uxpI0eUgig
— ANI (@ANI) February 14, 2019
-पीएम मोदी ने राजनाथ सिंह और अधिकारियों से बात की।
PM Modi: Spoke to Home Minister Rajnath Singh Ji and other top officials regarding the situation in the wake of the attack in Pulwama. https://t.co/qLtujgNosD
— ANI (@ANI) February 14, 2019
-पीएम मोदी ने जताया शहीदों की मौत पर शोक।
PM: Attack on CRPF personnel in Pulwama is despicable. I strongly condemn this dastardly attack. Sacrifices of our brave security personnel shall not go in vain. The entire nation stands shoulder to shoulder with the families of the brave martyrs. May the injured recover quickly. pic.twitter.com/iKRDTbD4Vz
— ANI (@ANI) February 14, 2019
-