फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jammu Kashmir Haryana Assembly Elections Political Reactions Update Mallikarjun Kharge only Congress reliable

Elections: 'हरियाणा में केवल कांग्रेस ही भरोसेमंद; JK में बदलाव का इंतजार'; चुनाव पर कांग्रेस प्रमुख का बयान

Fri, 16 Aug 2024 07:20 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 16 Aug 2024 07:20 PM IST
सार

दो राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद राजनीतिक दलों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने हरियाणा में कांग्रेस को एकमात्र भरोसेमंद विकल्प करार दिया, जबकि जम्मू-कश्मीर के बारे में उन्होंने कहा कि जनता आज भी बदलाव के इंतजार में है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir Haryana Assembly Elections Political Reactions Update Mallikarjun Kharge only Congress reliable
मल्लिकार्जुन खरगे (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान किए जाने का स्वागत किया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि हरियाणा में केवल कांग्रेस ही ऐसी राजनीतिक पार्टी है जो भरोसेमंद विकल्प के रूप में जनता को स्थिर सरकार का विकल्प दे सकती है। खरगे ने 10 साल बाद जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने की घोषणा का भी स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर की जनता को बदलाव का इंतजार है। उन्होंने राजनीतिक बदलाव को लेकर भाजपा पर कई गंभीर सवाल खड़े किए। खरगे ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की जनता बदलाव और इंसाफ के लिए कांग्रेस और उसके सहयोगियों की तरफ देख रही है।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर चुनाव, कांग्रेस ने भी की थी मांग
खरगे ने जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा, सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव कराने के लिए समय सीमा तय की थी। कांग्रेस पार्टी ने भी मांग की थी कि संवैधानिक अधिकारों को सुरक्षित रखने और 'नौकरशाही द्वारा शासित' होने की इस व्यवस्था पर पूर्ण विराम लगाया जाए। इसके लिए जल्द से जल्द चुनाव कराए जाएं।
विज्ञापन


भाजपा की नीति को अलोकतांत्रिक करार दिया
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, चुनावों की घोषणा से कुछ घंटे पहले नौकरशाहों में भी अचानक फेरबदल किया गया है। पिछले एक दशक में मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर में कई चुनावी प्रयोग किए हैं, लेकिन लोगों ने बार-बार भाजपा की अलोकतांत्रिक रणनीति को नकार दिया है, जो उनके संवैधानिक अधिकारों को कुचल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed