फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   jammu and kashmir: Two terrorists gunned down by security forces in Pulwama's Tral

J&K: पुलवामा में जाकिर मूसा ग्रुप के तीन आतंकी ढेर, ऑपरेशन जारी

Wed, 09 Aug 2017 05:00 PM IST
amarujala.com-presented by: अभिषेक तिवारी
amarujala.com-presented by: अभिषेक तिवारी Updated Wed, 09 Aug 2017 05:00 PM IST
विज्ञापन
jammu and kashmir: Two terrorists gunned down by security forces in Pulwama's Tral
Indian Army
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच चल रही मुठभेड़ में सेना के हाथ बड़ी सफलता लगी है। सुरक्षा बलों ने तीन आतंकी मार गिराए हैं। 
विज्ञापन

मारे गए आतंकी जाकिर मूसा के आतंकी संगठन अंसार गजवत उल हिंद के हैं। 

 हालांकि सुरक्षा बलों की ओर से आतंकियों को नेस्तनाबूद करने का ऑपरेशन अभी भी जारी है। आईजी मुनीर अहमद खान ने मुठभेड़ में तीन अातंकियों के मारे जाने की पुष्टि की है। आईजी ने यह भी बताया कि मारे गए आतंकियों के पास से 2AKs और एक पिस्टल बरामद की गई है। आईजी के अनुसार मारे गए तीनों स्थानीय आतंकी थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दो आतंकी 2015 को आतंकी संगठन से जुड़े थे, जबकि एक आतंकी 2016 में आतंकी संगठन में शामिल हुआ था। आईजी के मुताबिक एनकाउंटर एरिया में एक और आतंकी छुपा हुआ है। जिसको खत्म करने के   लिए ऑपरेशन जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मारे गए आतंकियों में से दो की पहचान जाहिद और इसहाक के रूप में की गई है। जम्मू-कश्मीर में हिंसा फैलाने के लिए आतंकी संगठन अलकायदा ने गजवा-ए-हिंद नाम का संगठन बनाकर जाकिर मूसा को इस संगठन का चीफ बनाने का एलान किया था। 

गौरतलब कि मंगलवार देर रात को सेना के आर्मी पेट्रोल पार्टी पर गोलीबारी की। जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चली थी, जबकि इनिशियल रिपोर्ट के मुताबिक 2-3 हिजबुल आतंकी के फंसे होने की आशंका जताई जा रही थी।  लेकिन सेना की तरफ से जवाबी हमले के बाद आतंकी घटनास्थल से भागने की सूचना मिली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed