फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Encounter between security forces & militant, one terrorist killed

J&K: पुलवामा में मुठभेड़, अबू इस्माइल ग्रुप का एक और आतंकी ढेर

Mon, 07 Aug 2017 03:05 PM IST
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान Updated Mon, 07 Aug 2017 03:05 PM IST
विज्ञापन
Encounter between security forces & militant, one terrorist killed
फाइल
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के पांपोर इलाके के संबूरा गांव में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को मार गिराया। सूत्रों का कहना है कि मारा गया आतंकी अबू इस्माइल समूह का है। आतंकी का नाम उमेर है। जो पाकिस्तानी का रहने वाला है। सेना ने मारे गए आतंकी के पास से एक एके 47 राइफल बरामद की है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक एक आतंकी अयूब ललहारी और एक अन्य साथी फरार होने में कामयाब हो गए। इस ऑपरेशन को अवंतीपोरा पुलिस, 50 आरआर और सीआरपीएफ ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मुठभेड़ शुरू होते ही आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन किया, ताकि आतंकियों को भागने का मौका मिल सके। सुरक्षाबलों पर भारी पथराव किया। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े। अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवा ठप कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना को संबूरा गांव में तीन आतंकियों की छिपे होने की सूचना मिली थी। जिस पर 50 राष्ट्रीय रायफल्स और एसओजी ने घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान घेरा सख्त होते देख आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। 


मुठभेड़ शुरू होते ही मस्जिदों के आसपास के लोगों को मुठभेड़ स्थल पर पहुंचने की अपील की गई। इस दौरान भारी संख्या में जुटे लोगों ने नारेबाजी करते हुए सुरक्षा बलों पर भारी पथराव किया। लेकिन सेना ने आंसू गैस के गोले दागकर स्थिति पर काबू पाया। आपको बता दें कि आतंकियों के खात्मे के लिए व्यापक पैमाने पर कासो चलाया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed