फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   JAMMU AND KASHMIR: The body of a missing policeman was found by Shopian, terrorists had kidnapped

जम्मू-कश्मीर : औरंगजेब के बाद आतंकियों ने की एक और जवान की अगवा कर हत्या, शव बरामद

Fri, 06 Jul 2018 07:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 06 Jul 2018 07:53 AM IST
विज्ञापन
JAMMU AND KASHMIR: The body of a missing policeman was found by Shopian, terrorists had kidnapped
फाइल फोटो: जावेद

ईद से एक दिन पहले सेना के जवान औरंगजेब का अपहरण व हत्या के लगभग 20 दिन बाद आतंकियों ने बृहस्पतिवार को एक और पुलिसकर्मी का अपहरण कर लिया और उसके बाद जवान की हत्या कर दी। अपहरण किए गए पुलिस के जवान का शव कुलगाम से बरामद हुआ है।  घटना दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले की है।

विज्ञापन


बता दें कि शोपियां जिले के वेहिल इलाके के कचदूरा गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम सेंट्रो कार पर सवार होकर आतंकी पहुंचे। उन्होंने घर के बाहर से कांस्टेबल जावेद अहमद डार का अपहरण कर लिया। बताते हैं कि वह दवा लेने के लिए दुकान जा रहा था। वाहन में जबरन बैठाने के बाद आतंकी लोगों को धमकी देते हुए भाग निकले। आतंकियों की संख्या तीन-चार बताई जा रही है। जावेद पूर्व एसएसपी शैलेंद्र मिश्रा के साथ अटैच था। अपहरण के बाद पुलिसकर्मी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई। इसमें उसके तन पर कपड़े नहीं हैं।
विज्ञापन


घटना के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया। पूरे क्षेत्र में वाहनों की तलाशी ली गई।  पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया था। जिसके बाद उसका शव बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इमाम को गोली मारी 
वहीं पुलवामा के परिगाम में आतंकियों ने एक स्थानीय मस्जिद को निशाना बनाया है। हमलावरों ने इमाम मोहम्मद अशरफ पर गोलियों की बरसात कर दी। बताया जा रहा है कि इस फायरिंग में इमाम को कई गोलियां लगी हैं। इमाम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। 



औरंगजेब के परिवार को आतंकियों से खतरा


वहीं शहीद सैनिक औरंगजेब के परिवार को आतंकियों से खतरा है। ऐसी सूचनाएं मिलने के बाद सेना की राष्ट्रीय राइफल की ओर से औरंगजेब के घर के बाहर सेना तैनात कर दी गई है। खुफिया सूचना है कि औरंगजेब के परिवार पर आतंकी हमला कर सकते हैं।

जानकारी के अनुसार औरंगजेब के घर के पास ही सेना की 39 आरआर का कैंप है। औरंगजेब के घर के आसपास से गुजरने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है। आने जाने वाले लोगों से सेना के जवान पूछताछ कर रहे हैं। दरअसल, कैंप के नजदीक होने के चलते सेना के जवान दिन भर गश्त करते रहते हैं। यह भी जानकारी मिली है कि सुरक्षा कारणों को लेकर औरंगजेब के परिवार को दिल्ली शिफ्ट किया जा सकता है।



सूत्रों का यह भी कहना है कि औरंगजेब के दोनों भाइयों को जल्द ही सेना में भर्ती किया जा सकता है। बताते चलें कि पुंछ जिले के मेंढर में रहने वाले औरंगजेब की आतंकियों ने हत्या कर दी थी। आतंकी समीर टाइगर को मारने के लिए चलाए जाने वाले ऑपरेशन में औरंगजेब शामिल था। इसके बाद से ही वह आतंकियों के निशाने पर आ गया था। औरंगजेब ईद पर छुट्टी लेकर घर आया तो आतंकियों ने उसका अपहरण कर लिया और उसे मार दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed