{"_id":"5b87bdc742c792401c54d245","slug":"jammu-and-kashmir-bjp-puts-stamp-on-newly-elected-governor-satya-pal-malik-as-his-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर के भाजपा अध्यक्ष ने राज्यपाल को बताया 'अपना बंदा', वीडियो वायरल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जम्मू कश्मीर के भाजपा अध्यक्ष ने राज्यपाल को बताया 'अपना बंदा', वीडियो वायरल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जम्मू
Updated Thu, 30 Aug 2018 03:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर में नए राज्यपाल सत्यपाल मलिक की नियुक्ति के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राणा का एक बयान वायरल हो रहा है। इसमें राणा की कही एक बात विवादास्पद होने की संभावना है। वायरल हो रहे इस वीडियो में राणा ने राज्यपाल को अपना बंदा कहा है। राणा के मुंह से निकली बात अगर दूर तक गई तो भाजपा बड़ी मुसीबत में पड़ सकती है।
विज्ञापन
वीडियो के मुताबिक राणा ने पूर्व राज्यपाल एनएन वोहरा को हटाए जाने से लेकर नए राज्यपाल की नियुक्ति तक के सियासी संकट को भाजपा की सोची समझी साजिश का हिस्सा बता दिया। उन्होंने कहा कि 'वोहरा को हम यहां लाना नहीं चाहते थे, वह अपनी ढपली बजाता था। अब नया गवर्नर आया है वो अपना बंदा है।'
विज्ञापन
राणा की कही ये बात कि सत्यपाल भाजपा के खास हैं, इससे सियासी हलकों में एक उथल-पुथल मच गई है। जहां विपक्ष अब भाजपा को घेरने की कोशिश में है तो भाजपा को अपने छोड़े गए तीर को मयान में वापस लेने का कोई रास्ता नहीं दिखाई दे रहा है। ऐसे में कौन सा बहाना बनाकर राणा और पार्टी इस बयान से बचेंगे, ये आने वाला वक्त बताएगा।
विज्ञापन