फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   26/11 Mumbai Attack News: jamat ud dawa do prayers for terrorist who carried out mumbai attack in 2008 says report

26/11 Mumbai Attack: मुंबई हमले के दौरान मारे गए गुर्गों के लिए आज प्रार्थना करा रहा हाफिज सईद 

Thu, 26 Nov 2020 08:52 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Thu, 26 Nov 2020 08:52 AM IST
विज्ञापन
26/11 Mumbai Attack News: jamat ud dawa do prayers for terrorist who carried out mumbai attack in 2008 says report
मुंबई अटैक 26/11 - फोटो : ANI

मुंबई हमले 26/11 की बरसी पर पाकिस्तान में आतंकवादी संगठन जमात-उद-दावा ने इस हमले के दौरान भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा मार गिराए गए 9 आतंकवादियों व फांसी पर लटकाए गए कसाब के लिए आज प्रार्थना सभा रखी है। मुंबई हमले के 12 साल बाद पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सोहीवाल में सभा का आयोजन किया गया है। बता दें कि जमात-उद-दावा पाकिस्तान में आतकंवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का राजनीतिक चेहरा है।

विज्ञापन


संगठन की तरफ से कैडर्स को फरमान जारी कर दिया गया है कि वे सभी इस प्रार्थना सभा में शामिल हों। कुख्यात आतंकवादी सईद जमात-उद-दावा का सरगना है। अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स में खुफिया सूत्रों के हवाले यह बताया गया है कि यह प्रार्थना सभा जमात की मस्जिदों में ही होगी।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने सुनाई थी कसाब को फांसी की सजा
इस सभा में मुंबई हमले में 170 लोगों का कत्लेआम करने वाले आतंकवादियों के लिए प्रार्थना की जाएगी। बता दें कि मुंबई हमले नौ आतंकवादियों को मार गिराया था और एक आतंकवादी अजमल कसाब को जिंदा पकड़ लिया था। कसाब को बाद में सुप्रीम कोर्ट ने मौत की सजा सुनाई थी और उसे फांसी पर लटका दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखवी ने की सईद से मुलाकात
जमात-उद-दावा ने जेके यूनाइटेड यूथ मूवमेंट नाम से एक राजनीतिक फोरम भी शुरू किया था, इसका मुख्य लक्ष्य जम्मू-कश्मीर में अलगाववादी गतिविधियों को मदद देना था। खुफिया इनपुट्स के अनुसार, लश्कर का चीफ ऑपरेशन कमांडर और उसकी जिहाद विंग संभालने वाला जकी-उर-रहमान लखवी पिछले दिनों हाफिज सईद से मिला था।


जम्मू-कश्मीर में जिहाद के लिए कारोबारियों से मदद
यह मुलाकात सईद के लाहौर वाले घर में हुई थी। बैठक में जिहाद के लिए फंड्स कलेक्ट करने से जुड़ी बातें हुईं। खुफिया इनपुट्स के मुताबिक जमात और लश्कर पाकिस्तानी जमीन से पैसा इकट्ठा कर कश्मीर में मुसीबत खड़ी करना चाहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed