फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jalpaiguri Hailstorm storm BJP said we help victims slams Mamata government for indifferent attitude

जलपाईगुड़ी: भाजपा का दावा- पीड़ितों की मदद में हमने झोंकी पूरी ताकत, ममता सरकार पर उदासीन रवैया अपनाने के आरोप

Mon, 01 Apr 2024 01:03 AM IST
N Arjun एन अर्जुन
Updated Mon, 01 Apr 2024 01:03 AM IST
सार

प्रदेश भाजपा ने दावा किया है कि भाजपा के उम्मीदवारों, जलपाईगुड़ी से जयंत रॉय और और अलीपुरद्वार से मनोज तिग्गा तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों की मदद की।

विज्ञापन
Jalpaiguri Hailstorm storm BJP said we help victims slams Mamata government for  indifferent attitude
भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : Twitter

विस्तार

बंगाल प्रदेश भाजपा ने कहा है कि भाजपा ने उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी और आसपास आए तूफान और ओलाबृष्टि के मद्देनजर, भाजपा ने प्रभावित लोगों को व्यापक सहायता प्रदान करने के लिए अपने कार्यकर्ताओं को लगा दिया है। चिकित्सा सहायता की व्यवस्था करने से लेकर पुनर्वास प्रयासों में सहायता प्रदान करने तक, भाजपा के कार्यकर्ता ग्राउंड स्तर पर लगातार प्रयास कर रहे हैं। लोगों की मदद कर रहे हैं। इसका दावा भाजपा ने अपने एक्स हैंडल पर किया है। साथ ही आरोप लगाया कि बंगाल की ममता बनर्जी सरकार लोगों की पीड़ा से उदासीन रही।

विज्ञापन


Jalpaiguri Hailstorm storm BJP said we help victims slams Mamata government for  indifferent attitude
भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : Twitter

प्रदेश भाजपा ने दावा किया है कि भाजपा के कार्यकर्ता, जलपाईगुड़ी से जयंत रॉय और और अलीपुरद्वार से मनोज तिग्गा तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों की मदद की। कार्यकर्ताओं ने अस्पतालों में जाकर लोगों से मुलाकात की और हर तरह की मदद कर रहे हैं। भाजपा ने एक्स हैंडल पर आरोप लगाया कि इतना बड़ा हादसा हो गया लेकिन ममता बनर्जी सरकार उदासीन रही। भाजपा ने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी प्रार्थना की। भाजपा ने कहा है कि वह इस दुख के लोगों के साथ खड़ी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अधिकारियों से बात की; पीड़ितों के प्रति संवेदनाएं
भाजपा के आरोपों से पहले रविवार रात करीब 11 बजे मौसम की मार की खबरों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'मेरी संवेदनाएं पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी-मैनागुड़ी इलाकों में तूफान से प्रभावित लोगों के साथ हैं। उन लोगों के प्रति संवेदना जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है।' पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों से बात कर उनसे भारी बारिश से प्रभावित लोगों को उचित सहायता सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने पश्चिम बंगाल के भाजपा कार्यकर्ताओं से भी प्रभावित लोगों की सहायता की पहल करने का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Jalpaiguri Hailstorm storm BJP said we help victims slams Mamata government for  indifferent attitude
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस (फाइल) - फोटो : एएनआई
प्राकृतिक आपदा पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा, जलपाईगुड़ी कल तूफान की चपेट में आ गया था। जानमाल की हानि हुई है...घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। हम सभी इसके बारे में चिंतित हैं। उन्होंने राष्ट्रीय संसाधन प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्यों और सचिव के साथ चर्चा कर जानकारी ली है। जरूरी सामग्री की आपूर्ति का निर्देश दिया गया है। सभी एजेंसियां एक साथ काम कर रही हैं। मुख्यमंत्री भी पीड़ितों उनके पास पहुंच गई हैं। राज्यपाल ने कहा,  'मैं भी प्रभावित क्षेत्र का दौरा करूंगा, संबंधित अधिकारियों से बातचीत करूंगा और लोगों को हुए नुकसान का जायजा लूंगा।' समय पर जरूरी फैसले लिए जाएंगे। हम उन्हें राहत दिलाएंगे। घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। अस्पतालों में भर्ती लोगों के लिए सबसे अच्छे उपाय किए जाएंगे। हर संभव प्रयास किया जाएगा। देश के साथ-साथ पूरा बंगाल तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed