फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jalna mumbai vande bharat express suffers brake glitch halted at the Asangaon station

Vande Bharat: जालना-मुंबई वंदे भारत के ब्रेकिंग सिस्टम में खराबी, आधे घंटे तक आसनगांव स्टेशन पर रुकी रही ट्रेन

Tue, 16 Jan 2024 01:16 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 16 Jan 2024 01:16 PM IST
सार

जालना-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस के ब्रेकिंग सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण यह ट्रेन आधे घंटे तक आसनगांव स्टेशन पर रुकी रही। 

विज्ञापन
Jalna mumbai vande bharat express suffers brake glitch halted at the Asangaon station
वंदे भारत ट्रेन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

महाराष्ट्र के जालना से मुंबई जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के ब्रेकिंग सिस्टम में मंगलवार की सुबह खराबी आ गई। इस खराबी के कारण 30 मिनट तक ट्रेन रुकी रही। एक अधिकारी ने बताया ट्रेन आसनगांव स्टेशन पर रुकी रही। तकनीकी समस्या ठीक होने के बाद सुबह के 11:25 बजे ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन


ब्रेकिंग सिस्टम में आई खराबी 
जालना से ट्रेन सुबह के 5:05 बजे रवाना होती है और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल (सीएसएमटी) पर सुबह के 11:55 बजे पहुंचती है। जालना से मुंबई के बीच यह ट्रेन दादर, ठाणे, कल्याण जंक्शन, नासिक रोड, मनमाड जंक्शन और औरंगाबाद स्टेशन पर रुकती है। 
विज्ञापन


ट्रेन के ब्रेकिंग सिस्टम में करीब 11 बजे खराबी शुरू हुई और तकनीकी समस्या ठीक होने के बाद यह 11:25 बजे मुंबई के लिए रवाना हुई। शनिवार को सीएसएमटी से जालना जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मराठवाड़ा से लासूर और पोटुल स्टेशनों के बीच एक मवेशी से टकरा गई थी। इस घटना में ट्रेन का ब्रेक पाइप, फ्रंट पैनल और अन्य हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पिछले साल 29 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फेरेंस के जरिए जालना-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई थी। हालांकि, इसकी नियमित सेवाएं एक जनवरी से शुरू की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed