{"_id":"5d54fa8d8ebc3e6cb370e792","slug":"jal-jeevan-mission-modi-government-will-spend-three-crore-fifety-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या है जल जीवन मिशन, जिसपर मोदी सरकार खर्च करेगी 3.5 लाख करोड़ रुपये","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
क्या है जल जीवन मिशन, जिसपर मोदी सरकार खर्च करेगी 3.5 लाख करोड़ रुपये
Thu, 15 Aug 2019 11:59 AM IST
शिल्पा ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिल्पा ठाकुर
Updated Thu, 15 Aug 2019 11:59 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : PTI
देशभर में 73वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जा रहा है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जल जीवन मिशन पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि पानी की समस्या को दूर करने के लिए सरकार आने वाले दिनों में साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये खर्च करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने आगे कहा इसमें जल संचय, जल सिंचन, वर्षा के पानी को रोकना, खराब पानी को शुद्ध करना, समुद्री जल को पीने योग्य बनाना, पानी बचाने के काम करना शमिल होगा। जल संरक्षण का अभियान जन सामान्य का अभियान बनना चाहिए। यह सरकारी अभियान नहीं बनेगा।
विज्ञापन
हम इसे स्वच्छ भारत अभियान की तरह जन-जन तक पहुंचाएंगे। पानी के क्षेत्र में पिछले 70 साल में जो काम हुआ है, हमें पांच साल में चार गुने से भी ज्यादा तेजी से काम को करना है। चलिए जानते हैं कि ये मिशन क्या है।
क्या है ये मिशन?
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बारिश के पानी को रोकने, समुद्री पानी, माइक्रो इरिगेशन, पानी बचाने का अभियान, सामान्य नागिरक सजग हो, बच्चों को पानी के महत्ता की शिक्षा दी जाए। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि 70 साल में जो काम हुआ है अगले पांच वर्षों में उससे पांच गुना अधिक काम हो, हमें इसके लिए कोशिश करनी चाहिए।