फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jaishankar slams Rahul Gandhi- says his lies may be intended politically, But they damage the nation abroad

EAM: 'वे विदेश में देश को नुकसान पहुंचाते हैं', अपने अमेरिकी दौरे को लेकर राहुल की टिप्पणी पर बरसे जयशंकर

Mon, 03 Feb 2025 05:43 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Mon, 03 Feb 2025 05:43 PM IST
सार

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी की तरफ से सरकार की विदेश नीति पर हमला किया गया। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री के अमेरिका दौरे को लेकर भी बयान दिया। जिस पर खुद विदेश मंत्री डॉ. एस जयंशकर की तरफ से जवाब दिया गया है।

विज्ञापन
Jaishankar slams Rahul Gandhi- says his lies may be intended politically, But they damage the nation abroad
राहुल गांधी / विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के अमेरिका दौरे को लेकर टिप्पणी की। वहीं उनके बयान पर विदेश मंत्री ने पलटवार करते हुए सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दिसंबर 2024 में मेरी अमेरिका यात्रा के बारे में जानबूझकर झूठ बोला।
विज्ञापन


उनके झूठ का उद्देश्य राजनीतिक हो सकता है- जयशंकर
मैं बाइडन प्रशासन के विदेश मंत्री और एनएसए से मिलने गया था। साथ ही हमारे महावाणिज्य दूतों की एक सभा की अध्यक्षता भी की। मेरे प्रवास के दौरान, आने वाले नवनियुक्त एनएसए ने मुझसे मुलाकात की। इस दौरान किसी भी स्तर पर प्रधानमंत्री के संबंध में निमंत्रण पर चर्चा नहीं की गई। यह सर्वविदित है कि हमारे प्रधानमंत्री ऐसे आयोजनों में शामिल नहीं होते हैं। वास्तव में, भारत का प्रतिनिधित्व आमतौर पर विशेष दूतों की तरफ से किया जाता है। उन्होंने आगे कहा- राहुल गांधी के झूठ का उद्देश्य राजनीतिक हो सकता है। लेकिन वे विदेश में देश को नुकसान पहुंचाते हैं।
विज्ञापन
राहुल गांधी ने अपने भाषण में क्या कहा?
केंद्र सरकार की विदेश नीति पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा- हमारे बैंकिंग सेक्टर पर दो या तीन बड़ी कंपनियों का ही प्रभाव नहीं होना चाहिए और छोटी और मध्यम वर्ग की कंपनियों को भी बैंकिंग सेक्टर तक आसान पहुंच होनी चाहिए। अगर ऐसा होता तो हमारे विदेश मंत्री को तीन-चार बार अमेरिका जाकर ये नहीं कहना पड़ता कि हमारे प्रधानमंत्री को आमंत्रित करें।' राहुल गांधी ने कहा कि 'अगर हमने इन क्षेत्रों में काम किया होता तो अमेरिका खुद हमारे प्रधानमंत्री को आमंत्रित करता।'

राहुल गांधी के बयान पर सत्ता पक्ष ने जताई आपत्ति
वहीं राहुल गांधी के बयान पर संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कड़ी आपत्ति जताते कहा कि 'नेता विपक्ष बिना किसी तथ्यों और सबूतों के ऐसे गंभीर आरोप न लगाएं। ये दो देशों के बीच के संबंधों का मामला है। ऐसे में आधारहीन आरोप नहीं लगाए जाने चाहिए।' बता दें कि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बीते दिनों अपने शपथ ग्रहण समारोह में चीन के राष्ट्रपति को आमंत्रित किया था, लेकिन इस शपथ समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed