{"_id":"621f6e326b03a74bc574917f","slug":"jaishankar-shringla-likely-to-brief-consultative-committee-on-external-affairs-on-thursday","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूक्रेन संकट: सलाहकार समिति को जानकारी दे सकते हैं जयशंकर और श्रृंगला, इस कमेटी में राहुल और थरूर भी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
यूक्रेन संकट: सलाहकार समिति को जानकारी दे सकते हैं जयशंकर और श्रृंगला, इस कमेटी में राहुल और थरूर भी
Wed, 02 Mar 2022 06:46 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 02 Mar 2022 06:46 PM IST
सार
विदेश मामलों की 21 सदस्यीय सलाहकार समिति की बैठक के दौरान यूक्रेन पर रूस के हमले और भारतीयों को निकालने सहित कई मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विदेश मंत्री एस जयशंकर
- फोटो : ANI
विस्तार
युद्ध प्रभावित यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को निकालने के सरकारी कोशिशों के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर गुरुवार को अपने मंत्रालय की सलाहकार समिति को इस संबंध में जानकारी दे सकते हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अन्य दलों के सांसद इस समिति के सदस्य हैं। एक सांसद ने कहा कि विदेश मामलों की 21 सदस्यीय सलाहकार समिति की बैठक के दौरान यूक्रेन पर रूस के हमले और भारतीयों को निकालने सहित कई मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विदेश मंत्री के साथ विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला के भी बैठक में भाग लेने और सदस्यों को जानकारी देने की उम्मीद है। समिति में विदेश मंत्रालय में पूर्व राज्य मंत्री और कांग्रेस नेता आनंद शर्मा और शशि थरूर भी शामिल हैं। मंत्री अपने-अपने मंत्रालयों की सलाहकार समितियों की अध्यक्षता कर सकते हैं, बैठक बुला सकते हैं। इन समितियों का मुख्य उद्देश्य सरकार की नीतियों, सिद्धांतों और कार्यक्रमों और उनके कार्यान्वयन के तरीके पर सांसदों और मंत्रियों व वरिष्ठ अधिकारियों के बीच अनौपचारिक चर्चा के लिए एक मंच प्रदान करना है।
विज्ञापन
श्रृंगला ने सोमवार को विदेश मामलों की संसदीय स्थायी समिति को ऑपरेशन गंगा के बारे में जानकारी दी थी, जिसे पूर्वी यूरोपीय राष्ट्र से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए शुरू किया गया है।
विज्ञापन