फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jairam Ramesh said There may be one country-one tax, but 'one country-one language' is not possibr

एक देश-एक कर हो सकता है, लेकिन ‘एक देश-एक भाषा’ कभी मूर्त रूप नहीं लेगा: जयराम रमेश

Mon, 16 Sep 2019 01:59 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Nilesh Kumar Updated Mon, 16 Sep 2019 01:59 AM IST
सार

  • इंजीनियर दिवस के अवसर पर पर सर एम विश्वेश्वरैया स्मारक व्याख्यान का आयोजन किया गया था
  • कर्नाटक के राज्यपाल वजूभाई वाला और मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा इस कार्यक्रम में मौजूद रहें
  • अमित शाह ने कहा था कि भाषा की विविधता भारत की ताकत है लेकिन एक राष्ट्रीय भाषा की जरूरत है 

विज्ञापन
Jairam Ramesh said There may be one country-one tax, but 'one country-one language' is not possibr
जयराम रमेश (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

हिंदी को पूरे देश की भाषा के तौर पर अपनाने को लेकर जारी चर्चा के बीच कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने रविवार को कहा कि यह कभी वास्तविकता नहीं बनेगा। राज्यसभा सदस्य जयराम रमेश ने यह भी कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु की विरासत को धूमिल करने और उसे मिटाने के लिए उन पर कुछ ताकतें हर दिन हमले कर रही है। 

विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने कहा कि यदि नेहरु के विचारों का परित्याग किया गया तो भारत का विचार ही समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा

हमारे यहां एक देश..एक कर हो सकता है, लेकिन एक देश..एक भाषा कभी वास्तविकता नहीं बनेगा...हम एक देश..हम कई भाषाएं हैं...।

विज्ञापन

अंग्रेजी, कन्नड़ और हिंदी में किया संबोधन

रमेश ने अपने भाषण की शुरुआत राज्यपाल, मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों को अंग्रेजी, कन्नड़, हिंदी में संबोधित करते हुए की। उन्होंने कहा कि मैं एक मिनट में तीन भाषाओं में बोला, केवल आपको संदेश देने के लिए...। उन्होंने कहा कि हमारे यहां एक देश..एक कर हो सकता है, एक देश..एक चुनाव हो सकता है लेकिन किसी भी परिस्थिति में हमारे यहां एक देश एक संस्कृति, एक देश एक भाषा नहीं हो सकती। 

विज्ञापन
विज्ञापन


गृहमंत्री के बयान पर गरमाई सियासत 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को देश की साझी भाषा के तौर पर हिंदी को अपनाने की वकालत की थी, जिसके बाद इस मुद्दे पर चर्चा शुरू हो गई थी। दक्षिण के विभिन्न राजनीतिक दलों ने कहा कि वे भाषा को ‘थोपने’ के किसी भी प्रयास का विरोध करेंगे।

कांग्रेस ने भी कहा कि संविधान ने जिन ‘संवेदनशील’ मुद्दों का समाधान कर दिया था, उनको लेकर नए सिरे से विवाद नहीं पैदा किया जाना चाहिए। शाह ने कहा था कि भाषा की विविधता भारत की ताकत है लेकिन एक राष्ट्रीय भाषा की जरूरत है ताकि विदेशी भाषाएं और संस्कृतियां देश की भाषा और संस्कृति पर हावी नहीं हों।

'ए प्राइम मिनिस्टर एंड ए इंजीनियर' विष्य पर व्याख्यान

रमेश, सर एम विश्वेश्वरैया स्मारक व्याख्यान ‘‘ए प्राइम मिनिस्टर एंड ए इंजीनियर’’ पर बोल रहे थे। इस कार्यक्रम का आयोजन फेडरेशन आफ कर्नाटक चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा उसके संस्थापक विश्वेश्वरैया की जयंती पर किया गया था। रमेश ने कहा कि आज हम इस असाधारण व्यक्ति को वार्षिक आधार पर याद करते हैं। यदि हम अन्य 364 दिन भी उनके आदर्शों का पालन करते तो हमारे देश को कितना लाभ होता। 

उन्होंने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता नेहरु ने एक खुले, उदार, प्रतिनिधित्वकारी लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता, अनेकता में एकता, वैज्ञानिक सोच और योजनाबद्ध आर्थिक विकास को बढ़ावा दिया था जिस पर अब 'प्रतिदिन हमले' किये जा रहे हैं ताकि उनकी विरासत को ‘‘धूमिल किया जा सके और उसे मिटाया जा सके।

कर्नाटक के राज्यपाल वजूभाई वाला और मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा इस कार्यक्रम में मौजूद थे। इस कार्यक्रम में अद्वैत हुंडई निदेशक डा. एस. वी. एस. एस. गुप्ता को भारत रत्न सर एम. विश्वेश्वरैया स्मारक पुरस्कार, 2019 प्रदान किया गया।

गुप्ता द्वारा मुख्यमंत्री से बेंगलुरू में बेहतर आधारभूत ढांचे के लिए अनुरोध का उल्लेख करते हुए रमेश ने उप मुख्यमंत्री गोविंद करजोल का नाम लिये बिना उनके द्वारा हाल में की गई टिप्पणी का माखौल उड़ाया कि अच्छी सड़कें दुर्घटना के लिए जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed