फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jairam Ramesh renominated as Chairman of Standing Committee on science and tech, environment

एलान: राज्यसभा सभापति ने आठ स्थायी समितियों का किया पुनर्गठन, जयराम-चिंदबरम को इन विभागों के लिए किया नामित

Tue, 29 Aug 2023 11:11 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 29 Aug 2023 11:11 PM IST
सार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य जयराम रमेश को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन पर विभाग से संबंधित संसद की स्थायी समिति के अध्यक्ष के रूप में फिर से नामित किया गया है।

विज्ञापन
Jairam Ramesh renominated as Chairman of Standing Committee on science and tech, environment
जयराम रमेश

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य जयराम रमेश को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन पर विभाग से संबंधित संसद की स्थायी समिति के अध्यक्ष के रूप में फिर से नामित किया गया है। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने आठ स्थायी समितियों का पुनर्गठन किया। वहीं, पूर्व गृह मंत्री और कांग्रेस नेता पी चिदंबरम को गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति में सदस्य के रूप में नामित किया है।

विज्ञापन

भाजपा के बृजलाल को गृह मामलों की समिति का फिर से अध्यक्ष नियुक्त किया गया है जबकि भाजपा के सुशील कुमार मोदी को कार्मिक, लोक शिकायत, कानून एवं न्याय संबंधी स्थायी समिति का अध्यक्ष और कांग्रेस के अभिषेक सिंघवी को वाणिज्य संबंधी समिति का अध्यक्ष फिर से नामित किया गया है। राज्यसभा सचिवालय की ओर से जारी एक अधिसूचना में कहा गया है, 'राज्यसभा के सभापति ने लोकसभा अध्यक्ष के परामर्श से 13 सितंबर, 2023 से राज्यसभा के सभापति के प्रशासनिक अधिकार क्षेत्र में आने वाली आठ विभागों से संबंधित संसदीय स्थायी समितियों का पुनर्गठन किया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

विवेक ठाकुर को शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भुवनेश्वर कलिता स्वास्थ्य और परिवार कल्याण समिति के अध्यक्ष के रूप में; तिरुचि शिवा को उद्योग संबंधी समिति का अध्यक्ष और वी विजयसाई रेड्डी को परिवहन, पर्यटन और संस्कृति संबंधी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन

राज्यसभा से गृह मामलों की समिति के सदस्यों के रूप में नामित लोगों में पी चिदंबरम, बिप्लब कुमार देब, एन आर इलांगो, अनिल जैन, सुजीत कुमार, डेरेक ओ ब्रायन, नीरज शेखर, दिग्विजय सिंह और राकेश सिन्हा शामिल हैं। वहीं, लोकसभा के जिन सदस्यों को गृह संबंधी समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है उनमें संजय भाटिया, अधीर रंजन चौधरी, काकोली घोष दस्तीदार, दिलीप घोष, दुलाल चंद्र गोस्वामी, किरण खेर, दयानिधि मारन, राजा अमरेश्वर नाइक शामिल हैं।

रंजीत सिंह निंबालकर नाइक, जामयांग सेरिंग नामग्याल, गजेंद्र सिंह पटेल, लालूभाई बाबूभाई पटेल, आरके सिंह पटेल, विष्णु दयाल राम, शर्मिष्ठा कुमारी सेठी, राहुल रमेश शेवाले, रवनीत सिंह, सत्यपाल सिंह, गीता विश्वनाथ वांगा और दिनेश चंद्र यादव भी सूची में शामिल हैं। 

वाणिज्य संबंधी समिति में नामित सदस्यों में अयोध्या रामी रेड्डी अल्ला, प्रियंका चतुर्वेदी, जयंत चौधरी, धनंजय भीमराव महादिक, दीपक प्रकाश, विक्रमजीत सिंह साहनी, अभिषेक सिंघवी, के वनलालवेना (सभी राज्यसभा से) और प्रसून बनर्जी, राजू बिस्ता, राजकुमार चाहर, कलाबेन मोहनभाई डेलकर, रमेशभाई लवजीभाई धाडुक, अरविंद धर्मपुरी, निशिकांत दुबे, संतोष कुमार गंगवार, श्रीनिवास केसिनेनी, मनोज किशोरभाई कोटक, अजय कुमार मंडल, मंजूलता मंडल, नकुल के. नाथ, गौतम सिगामणि पोन, मनोज राजोरिया, नामा नागेश्वर राव, अशोक कुमार रावत, मगुंता श्रीनिवासुलु रेड्डी, प्रज्वल रेवन्ना, अरविंद गणपत सावंत, गौड़ार मल्लिकार्जुनप्पा सिद्धेश्वर शामिल हैं। 
 

शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति में राज्यसभा सदस्यों में फैयाज अहमद, विकास रंजन भट्टाचार्य, के. केशव राव, अखिलेश प्रसाद सिंह, कनिमोझी एनवीएन सोमू, विवेक ठाकुर, एम. थंबीदुरई, घनश्याम तिवारी, संगीता यादव शामिल हैं।
 

शिक्षा संबंधी समिति में राजेंद्र अग्रवाल, गंगासंद्रा सिदप्पा बसवराज, ढाल सिंह बिसेन, संगम लाल कदेदीन गुप्ता, श्रीकृष्ण देवरायलू लावु, घनश्याम सिंह लोधी, सदाशिव किसान लोखंडे, जयसिद्धेश्वर शिवाचार्य महास्वामीजी, असित कुमार मल, अनुभव मोहंती, बालक नाथ, टीआर पारीवंधर, चंदेश्वर प्रसाद, टीएन प्रतापन, रतनसिंह मगनसिंह राठौड़, जगन्नाथ सरकार, विष्णु दत्त शर्मा, धर्मबीर सिंह, प्रतिभा सिंह और एस वेंकटेशन शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed